नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, थाना में आवेदन

गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले को ले पीड़िता के परिजन ने गांडेय थाना में आवेदन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है.
गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले को ले पीड़िता के परिजन ने गांडेय थाना में आवेदन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है. दिये गये आवेदन में कहा है कि बीते 10 जुलाई दिन बुधवार को महेशमरवा निवासी इमामउद्दीन अंसारी (पिता मो. तैयब)ने उसकी पुत्री को फोन कर घर के बगल अर्द्धनिर्मित मकान के पास बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा. विरोध करने पर मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाते हुए बताया कि पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था. मामले को ले पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










