Giridih News : विवाहिता के साथ दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : विवाहिता के साथ दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Giridih News :पांच फरवरी को घटी थी घटना

विज्ञापन

Giridih News : गावां प्रखंड के एक गांव में 26 साल की विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पीड़िता के आवेदन पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना बीते पांच फरवरी की है, लेकिन पीड़िता ने शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि पांच फरवरी की संध्या में वह घरेलू काम कर रही थी. सास-ससुर समेत अन्य लोग सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में गये हुए थे. अचानक बाइक पर सवार होकर दो युवक उसे अकेली देखकर घर में घुस आये और जान मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. उसके बाद बाइक से भागने का प्रयास किया. वह उसी अवस्था में दौड़कर घर से निकली और दोनों को पकड़ कर चिल्लाने लगी. बाद में उसके सास-ससुर और ग्रामीण दौड़कर आये. हालांकि तब तक दोनों युवक बाइक वहीं छोड़ कर भाग गये. आरोपी युवक की बाइक जब्त करते हुए पुलिस को सूचना दी गयी. गावां पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को घर में सुरक्षित रखते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा. पीड़िता ने कहा कि उक्त घटना के बाद मानसिक तनाव से उसके सास-ससुर की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गयी, जिन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाना पड़ा, जिस वजह से आवेदन देने में विलंब हुआ. थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola