गिरिडीह के पीरटांड़ से पंचायत सचिव मंसूर आलम 3 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट, एंटी करप्शन ब्यूरो ने ऐसे दबोचा
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 01 Jun 2024 5:22 PM
गिरफ्तार पंचायत सचिव मंसूर आलम
झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ से पंचायत सचिव मंसूर आलम को 3 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे घूस लेते रंगेहाथ दबोचा.
पीरटांड़ (गिरिडीह): धनबाद की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को गिरिडीह जिले के पीरटांड़ में कार्रवाई की और तीन हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पंचायत सचिव मंसूर आलम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे लेकर गिरिडीह चली गयी और पूछताछ कर रही है.
तीन हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित पंचायत सचिव को धनबाद से आयी एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने 3 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार पंचायत सचिव का नाम मंसूर आलम है. एसीबी की टीम से रिश्वत को लेकर शिकायत की गयी थी. शिकायत की जांच के बाद मामला सही पाया गया. इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और तीन हजार रुपए रिश्वत लेते पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह ले गयी एसीबी की टीम
एसीबी की टीम ने पंचायत सचिव मंसूर आलम को गिरफ्तार कर अपने साथ गिरिडीह ले गयी है. इधर, एसीबी की इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है.
Also Read: पलामू में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी 9 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा
Also Read: झारखंड के गुमला से 10 हजार घूस लेते अमीन श्रवण कुमार अरेस्ट, एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते दबोचा
Also Read: लोहरदगा में राजस्व कर्मचारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, ले गई रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










