लोहरदगा में राजस्व कर्मचारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, ले गई रांची

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा अंचल का है. अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रामा महतो को एसीबी की टीम ने 6,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर रांची ले गई.

विज्ञापन

लोहरदगा जिले में एक राजस्व कर्मचारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. रांची एसीबी की टीम ने शुक्रवार (8 मार्च 2024) को यह कार्रवाई की. राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ रांची ले गई.

विज्ञापन

6000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ राजस्व कर्मचारी रामा महतो

मामला लोहरदगा अंचल का है. अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रामा महतो को एसीबी की टीम ने 6,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर रांची ले गई.

म्यूटेशन के कागज निकालने के लिए मांगी थी रिश्वत

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, सरोज कुमार नामक व्यक्ति से राजस्व कर्मचारी ने म्यूटेशन के कागजात निकालने के लिए 6,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी. सरोज कुमार रिश्वत नहीं देना चाहते थे. इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में की.

Also Read : लोहरदगा में कार्यपालक अभियंता को 17000 रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

सरोज कुमार की शिकायत पर एसीबी की टीम ने की कार्रवाई

एसीबी ने सरोज कुमार की शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की. जब सरोज कुमार की शिकायत सही पाई गई, तो एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और रामा महतो के आवास पर पहुंची. यहां सरोज कुमार ने रिश्वत की राशि के राजस्व कर्मचारी रामा महतो को दी.

रंगे हाथ पकड़ा गया लोहरदगा अंचल का राजस्व कर्मचारी

रामा महतो ने सरोज कुमार से जैसे ही रिश्वत की राशि ली, वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 6,000 रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद राजस्व कर्मचारी को एसीबी की टीम अपने साथ रांची ले गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola