Giridih News :बेंगाबाद के युवक की दुमका में दर्घटना में मौत

Updated at : 16 Feb 2025 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :बेंगाबाद के युवक की दुमका में दर्घटना में मौत

Giridih News :दुमका में शनिवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में पॉलिटेक्निक के छात्र कृष कुमार (18) की मौत हो गयी. कृष बेंगाबाद प्रखंड की ओझाडीह पंचायत के करगालो गांव निवासी सिमोन टुडू का छोटा पुत्र था.

विज्ञापन

दुमका में शनिवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में पॉलिटेक्निक के छात्र कृष कुमार (18) की मौत हो गयी. कृष ओझाडीह पंचायत के करगालो गांव निवासी सिमोन टुडू का छोटा पुत्र था. वह दुमका के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में दूसरे सेमेस्टर का छात्र था. शनिवार की दोपहर वह स्कूटी से कहीं जा रहा था. इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र के निधन की सूचना के बाद करगालो गांव से परिजन दुमका के लिए निकल गये. सिमोन का गांव में ही किराना दुकान है. काफी मेहनत कर अपने छोटे पुत्र को पॉलिटेक्निक की पढ़ाई के लिए दुमका भेजा था. छात्र के निधन से परिजनों का रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर झामुमो के प्रखंड संयोजक नुनूराम किस्कू, विजय सिंह, खुर्शीद अनवर हादी, तीरथ शर्मा, डोमन दास, सुरेश दास सहित अन्य ने शोक प्रकट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola