ePaper

Giridih News : पति से विवाद के बीच देवरी में बच्चों के साथ सिंचाई कूप में कूदी महिला, तीनों बच्चे की मौत

Updated at : 10 May 2025 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : पति से विवाद के बीच देवरी में बच्चों के साथ सिंचाई कूप में कूदी महिला, तीनों बच्चे की मौत

Giridih News : बेहोश महिला का गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा विवाद

विज्ञापन

Giridih News : देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह लताकी गांव की आरती देवी (30 वर्ष) नामक एक महिला ने शुक्रवार को अपने तीन मासूम बच्चों के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना में जहां तीनों बच्चों की मौत हो गयी, वहीं महिला को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया. मृतकों में खसलोडीह गांव के सोनू चौधरी के छह वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार, चार वर्षीय पुत्री रानी कुमारी एवं दो वर्षीय पुत्री फूल कुमारी शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनू चौधरी हैदराबाद में मजदूरी कर परिवार चलाता है. करीब एक माह पूर्व वह अपने चचेरे भाई के शादी समारोह में भाग लेने के लिए घर आया है. जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी में मायका है.

बच्चों को साड़ी से बांधकर महिला ने कूप में लगा दी छलांग :

मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद को लेकर सोनू चौधरी की पत्नी आरती देवी तनाव में थी. शुक्रवार को उसकी सास गांव में शादी के घर गयी, तो वह तीनों बच्चों को लेकर निकल गयी और घर से तकरीबन चार सौ मीटर दूर स्थित सिंचाई कूप पर पहुंच कर तीनों बच्चों को साड़ी से बांध लिया और बच्चों के साथ कूप में छलांग लगा दी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल के कुछ दूरी पर मौजूद एक शिक्षक व कुछ बच्चों ने महिला को कूप में कूदते हुए देख लिया. शिक्षक ने तुरंत इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. इसके बाद गांव के दर्जनों लोग कूप पर पहुंचे और चारपाई के सहयोग से महिला व तीनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन कूप से निकाले जाने के पूर्व ही बच्चों की मौत हो चुकी थी. जबकि महिला आरती देवी बेहोशी हालत में थी, जिसे अस्पताल भेजा गया. देवरी के थाना प्रभारी रिशु कुमार सिन्हा ने कहा कि तीन बच्चों की मौत हुई है. शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. अब तक आवेदन नहीं मिला है. जांच की जा रही है.

रात में दंपती के बीच हुआ था विवाद:

देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह लताकी गांव में पति से विवाद के बाद अपने तीन बच्चों संग सिंचाई कूप में कूदी आरती देवी का इलाज गिरिडीह के एक अस्पताल में चल रहा है. घटना में छह वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार, चार वर्षीया पुत्री रानी कुमारी व दो वर्षीया पुत्री फूल कुमारी की मौत हो गयी. देवरी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. हालांकि परिजन ने पुलिस से शिकायत नहीं की है. पुलिस जांच में पता चला है कि गुरुवार की रात आरती देवी और उसके पति सोनू चौधरी के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी. शुक्रवार की सुबह सोनू अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने चला गया. वहीं सोनू के माता-पिता गांव में चल रहे विवाह कार्यक्रम में भाग लेने चले गये. इस दौरान पूर्वाह्न करीब 11 बजे दिन में सोनू चौधरी की पत्नी आरती देवी अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क के किनारे स्थित सिंचाई कूप में छलांग लगा दी. कुछ देर बाद स्कूली बच्चों एवं एक शिक्षक ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी. घटना के बाद परिवार के सदस्यों समेत पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया. इस संबंध में सोनू चौधरी की मां कुसुमा देवी ने बताया कि उसका पुत्र सोनू एक माह पूर्व हैदराबाद से अपना घर आया है. घर परिवार में सब ठीक-ठाक से चल रहा था. किसी से किसी प्रकार की कहासुनी नहीं हुई है. सोनू चौधरी अपने रिश्तेदार के घर एक शादी समारोह में गया हुआ था, वह घर में बहू आरती देवी तीनों बच्चों को छोड़ गांव में ही एक शादी समारोह में भाग लेने खुद गयी हुई थी, जहां पर उसे घटना की सूचना मिली. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, देवरी थाना के एसआई रिशु सिन्हा दलबल के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola