पीरटांड़ में ट्रेनी एएनएम की हत्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 May 2017 8:58 AM
विज्ञापन

झाड़ियों से बरामद हुआ शव, चेहरे पर चोट के निशान पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र चिरकी व भारती चलकरी की सीमा के पास सोमवार की रात झाड़ियाें में युवती का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान भारती चलकरी के मिशन रोड निवासी लालो टुडू की पुत्री मिनी टुडू(22) के रूप […]
विज्ञापन
झाड़ियों से बरामद हुआ शव, चेहरे पर चोट के निशान
पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र चिरकी व भारती चलकरी की सीमा के पास सोमवार की रात झाड़ियाें में युवती का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान भारती चलकरी के मिशन रोड निवासी लालो टुडू की पुत्री मिनी टुडू(22) के रूप में की गयी.
मंगलवार को शव बरामद करने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. शव के पास से एक लेडिज पर्स, बैग व एक जोड़ा चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया है. मृतका का पैर बंधा हुआ था और चेहरे पर चोट के निशान थे. मोबाइल व एटीएम कार्ड भी गायब था. मृतका के पिता लालो टुडू ने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही एक युवक से शादी करना चाहती थी,लेकिन समाज में समगोत्रीय विवाह वर्जित होने के कारण ग्रामीण स्तर पर पंचायती कर दोनों को अलग कर दिया गया था. इसके बाद मिनी कई माह से घर से बाहर गिरिडीह में रह कर बिरसा चौक से आगे स्थित एक कॉलेज में एएनएम की ट्रेनिंग ले रही थी. नौ मई की मिनी की चचेरी बहन की शादी है.
इस शादी में शामिल होने के लिए सात मई को वह घर आ रही थी, लेकिन घर नहीं पहुंची. इसी बीच सोमवार की रात उसका शव मिलने की सूचना मिली. इधर घटना की सूचना के बाद मुखिया प्रतिनिधि बाबूराम, महावीर मुर्मू, सहित सावंता सुसार बैसी के कई सदस्य पहुंचे और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की.
प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका : थाना प्रभारी
पीरटांड़ थाना प्रभारी रूखसार अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. मृतका के पिता लालो टुडू ने जो आवेदन दिया है उसमें एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग की बात कही गयी है. लालो ने भारती चलकरी के गुरूघुटू टोला के रोबिन टुडू (पिता पुरना टुडू) पर हत्या का आरोप लगाया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










