शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2017 8:48 AM

विज्ञापन

आंबेडकर जयंती. जिले भर में बाबा साहब को दी गयी श्रद्धांजलि, संदेश को आत्मसात करने का संकल्प जिलेभर में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि दी गयी. उनके संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया.वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब […]

विज्ञापन
आंबेडकर जयंती. जिले भर में बाबा साहब को दी गयी श्रद्धांजलि, संदेश को आत्मसात करने का संकल्प
जिलेभर में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि दी गयी. उनके संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया.वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने संघर्ष के बल पर दबे-कुचले लोगों को उनका अधिकार दिलाया.
गिरिडीह : आंबेडकर जयंती पर शहरी क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, जिप सदस्य प्रमिला मेहरा, बसपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार दास, झाविमो जिलाध्यक्ष महेश राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, वार्ड पार्षद शिवम आजाद व महमूद अली खान ने अांबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम नप अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त समाज की रचना कर सकते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुकर पासी और संचालन जीबी राम ने किया. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रामलाल राम गुलाब दास, सुखदेव दास, डाॅ शैलेंद्र चौधरी, सीसीएल के कल्याण पदाधिकारी सुनील सहारे, टुनटुन दास, रजनी देवी, मीना देवी आदि मौजूद थे..
शीतलपुर में निकली झांकी : सदर प्रखंड के शीतलपुर में झांकी निकाली गयी. आंबेडकर सेवा समिति के लोग झांकी में शामिल हुए. मुखिया फूल देवी, पंसस इश्वर दास, हरि दास, बसपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार दास, राजकिशोर दीनदयाल, केदार दास, लोकनाथ दास, महेश अमन आदि ने संयुक्त रूप से आंबेडकर जी के सपनों को साकार करने की बात कही. मौके पर ललन दास, राजकुमार दास, ज्योति दास, विद्या देवी, तुलिया देवी, बिंदिया देवी, रीमा देवी, सीता देवी, सुलेखा देवी आदि थीं.
जयंती पर निबंध प्रतियोगिता : मकतपुर उच्च विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता ने की. रंजीत कुमार दास को प्रथम, पिंटू कुमार शर्मा को द्वितीय व सौरभ कुमार को तृतीय स्थान मिला. कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद, विष्णु प्रसाद चौधरी, डाॅ लाल शंकर पाठक, लक्ष्मीकांत पांडेय, चंदन कुमार सिंह, विजय कुमार, कुमारी मंजु, हेमलाल महतो आदि मौजूद थे.
विद्यार्थी परिषद ने बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चुंजका पंचायत के हरिजनटोला, झिंझरी मुहल्ला व हरसिंहरायडीह हरिजनटोला में स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री बांटी. इसके बाद एक संगोष्ठी हुई. प्रदेश सह मंत्री कुमार सौरभ ने कहा कि बाबा साहब के प्रेरणादायी चरित्र व सामाजिकता का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. विभाग संयोजक संदीप देव ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक सूत्र से जोड़ा था . मौके पर जिला संयोजक मिथुन चंद्रवंशी, किशोर साव, मनीष पाठक, पुष्कर सिन्हा, छात्र संघ अध्यक्षा अंकिता शर्मा, शिवानी गुप्ता, रजनी वर्मा, रंजीत कुमार, उमेश पासवान, करण दयाल, रूपेश स्वर्णकार, रीतेश सिन्हा, शशिकांत, वकील अहमद, मिलन, मनोज मौजूद थे. सिविल सोसाइटी ने शराब के खिलाफ की संकल्प सभा
सिविल सोसाइटी की ओर से झंडा मैदान में शराब मुक्त अपराध मुक्त सत्याग्रह सह संकल्प सभा की गयी. इस दौरान संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर इसे डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया. इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया. कहा कि शराब बिक्री से प्राप्त राजस्व को काला धन माना जाये. संपूर्ण देश में शराबबंदी कानून पारित हो. जिले के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में खुल रही शराब की दुकान व ठेके पर रोक लगे. मौके पर सुरेश शक्ति, कृष्ण मुरारी, जिप सदस्य प्रमिला मेहरा, आलोक रंजन, केशव कुमार, शीला देवी, नवीनकांत सिंह, संतोष कुमार पांडेय, सोमनाथ, मनमीत सिंह, पुष्पा शक्ति, श्रेया घोषाल, दशरथ प्रसाद आदि मौजूद थे.
किरण पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. निदेशक राजीव रंजन सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर प्रबंध समिति सदस्य राघव भोक्ता, सूर्यप्रकाश पांडेय, विजेता सिंह, पंकज तिवारी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं.
लायंस क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर
राजधनवार. लायंस क्लब राजधनवार की ओर से स्थानीय रेफरल हॉस्पिटल में आंबेडकर जयंती के मौके पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. इसका उद‍्घाटन दक्षिण धनवार के मुखिया रोबिन कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एसपी मिश्रा ने किया. इस दौरान रेडक्राॅस गिरिडीह के डाॅ एसके सिंह की निगरानी में जिला से आयी टीम ने लोगों से रक्तदान कराया. जानकारी के अनुसार इस क्रम में 45 यूनिट रक्त संग्रहित किये गये. आयोजन में लायंस क्लब व लियो क्लब के पदाधिकारी सक्रिय रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola