साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2017 8:23 AM
विज्ञापन
कार्यशाला. पुलिस पदाधिकारियों को विशेषज्ञ ने दी तकनीकी जानकारी गिरिडीह : साइबर अपराध पर लगाम लगाने तथा अपराधियों को पकड़ने को लेकर न्यू पुलिस लाइन पपरवाटांड़ में गुुरुवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. गिरिडीह पुलिस की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन एसपी अखिलेश बी वारियर ने किया. उद्घाटन के बाद दिल्ली से […]
विज्ञापन
कार्यशाला. पुलिस पदाधिकारियों को विशेषज्ञ ने दी तकनीकी जानकारी
गिरिडीह : साइबर अपराध पर लगाम लगाने तथा अपराधियों को पकड़ने को लेकर न्यू पुलिस लाइन पपरवाटांड़ में गुुरुवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. गिरिडीह पुलिस की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन एसपी अखिलेश बी वारियर ने किया. उद्घाटन के बाद दिल्ली से आये प्रशिक्षक इशान सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों को साइबर अपराध से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी. साइबर अपराध अनुसंधान, केस स्टडीज और आइटी एक्ट विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षक ने पुलिस अफसरों को बताया कि तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकता है.
प्रशिक्षक श्री सिन्हा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अफसरों को आइटी कानून, सोशल मीडिया से जुड़ी समस्याएं-समाधान, साइबर मामलों का अनुसंधान और जब्ती की प्रक्रिया के अलावा ई-मेल और वेबसाइट की तलाश और इंटरनेट द्वारा किये जा रहे फ्राॅड आदि की जानकारी दी. मौके पर एएसपी दीपक कुमार, डीएसपी विजय आशिष कुजूर, जीतवाहन उरांव, एसडीपीओ अरविंद विन्हा, पुलिस इंस्पेक्टर बीरेंद्र राम, रामलाल राम, रामनारायण चौधरी, कपिलदेव पोद्दार, अनूप कर्मकार, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, रंजीत रौशन, सुनीत कुमार, राजीव कुमार, शशि रंजन कुमार, रूख्सार अहमद, मिसीर उरांव, कमलेश प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










