अगलगी पीड़ितों को आपदा राहत कोष से सहायता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2017 8:22 AM
विज्ञापन
गिरिडीह. सदर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवारको विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी आपदा राहत कोष के तहत छह लोगों को 95,100 (प्रति) का चेक सौंपा. विधायक ने कहा कि सरकार आपदा राहत कोष के तहत सहायता राशि उपलब्ध करा रही है. अंचलाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष विभिन्न गांवों में अगलगी के शिकार लोगों […]
विज्ञापन
गिरिडीह. सदर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवारको विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी आपदा राहत कोष के तहत छह लोगों को 95,100 (प्रति) का चेक सौंपा. विधायक ने कहा कि सरकार आपदा राहत कोष के तहत सहायता राशि उपलब्ध करा रही है. अंचलाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष विभिन्न गांवों में अगलगी के शिकार लोगों को यह राशि दी गयी है. राजस्व कर्मचारी व अंचल निरीक्षक के जांच प्रतिवेदन के आधार पर राशि दी गयी.मौके पर बीडीओ अशोक कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
विधि व्यवस्था के लिए मिले तीन लाख : विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने अनुमंडल व अंचल कार्यालय में विधि व्यवस्था के संघारण के लिए विधायक मद से तीन लाख की राशि की स्वीकृति दी है. इसमें अनुमंडल कार्यालय के लिए दो लाख व अंचल कार्यालय के लिए एक लाख की राशि शामिल है. इस राशि से विभिन्न प्रकार की सामग्री का क्रय किया जायेगा. इसकी पुष्टि अंचलाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










