बच्चों के नामांकन व ठहराव पर जोर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2017 8:24 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय विद्यालय चलें-चलायें अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया, भाजपा नेता अनूप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद‍्घाटन किया. प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने स्कूलों […]

विज्ञापन
गिरिडीह : सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय विद्यालय चलें-चलायें अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया, भाजपा नेता अनूप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद‍्घाटन किया. प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन पर विशेष जोर दिया. साथ ही कहा कि बच्चों का ठहराव सुनिश्चित हो, इसके लिए हम सबों को विशेष ध्यान देना होगा. प्रखंड प्रमुख ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इसका लाभ स्कूली बच्चों को मिलेगा.
डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ना है. इसकी सफलता तभी मिलेगी, जब जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित होगी. डीइओ ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बच्चियों शिक्षित होगी तो समाज भी शिक्षित होगा. बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया भागीरथ मंडल ने भी स्कूल चलें-चलायें अभियान की सफलता पर विशेष जोर दिया.
विषय प्रवेश बीइइओ अबुल वफा ने कराया. उन्होंने 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर आहूत कार्यक्रम की जानकारी दी. साथ ही कहा कि 13 अप्रैल से स्कूलों में बच्चों के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. मौके पर डांड़ीडीह की मुखिया रेखा देवी, बीस सूत्री के प्रखंड उपाध्यक्ष संजीत सिंह, शिक्षक नेता अशोक कुमार मिश्रा, मैनेजर प्रसाद सिंह, विनोद राम, तेजनारायण महथा, मुनचुन अंसारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola