कदाचार : घर से कॉपी लिख कर जमा करने जा रहा था प्रद्युम्न पांडेय, परीक्षा केंद्र के बाहर लिखी जा रही थी कॉपी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2017 7:55 AM

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र उच्च विद्यालय बालीडीह से इंटर की परीक्षा के दौरान कदाचार का मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय युवकों ने प्रद्युम्न पांडेय नाम के एक युवक को उस समय धर दबोचा, जब वह घर से इंटर की दो कॉपी लिख कर स्कूल में जमा करने जा रहा था. रांची/ बालीडीह: औद्योगिक क्षेत्र उच्च विद्यालय, […]

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र उच्च विद्यालय बालीडीह से इंटर की परीक्षा के दौरान कदाचार का मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय युवकों ने प्रद्युम्न पांडेय नाम के एक युवक को उस समय धर दबोचा, जब वह घर से इंटर की दो कॉपी लिख कर स्कूल में जमा करने जा रहा था.
रांची/ बालीडीह: औद्योगिक क्षेत्र उच्च विद्यालय, बालीडीह(बोकारो) से इंटर की कॉपी को घर ले जाकर लिखने के बाद पुन: स्कूल में जमा करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले का खुलासा तब हुआ, जब बालीडीह स्थित दुबे पेट्रोल पंप के समीप स्थानीय युवाओं ने प्रद्युम्न पांडेय नामक युवक को शर्ट के अंदर से इंटर की दो कॉपी निकालते देख लिया. इसके बाद युवक प्रद्युम्न पांडेय को पकड़ कर उच्च विद्यालय औद्योगिक क्षेत्र ले गये.
मालूम हो कि उच्च विद्यालय औद्योगिक क्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा का केंद्र है. बताते चलें कि जिला के कई केंद्रों पर धड़ल्ले से व
खुलेआम कदाचार हो रहा है.
स्थानीय युवकों ने आरोपी को धर-दबोचा
स्थानीय छात्रों व युवकों को यह जानकारी मिली थी कि स्कूल से कॉपी व पेपर बाहर ले जाया जा रहा है. इसके बाद स्थानीय छात्रों ने स्कूल की घेराबंदी कर दी. जैसे ही प्रद्युम्न पांडेय वहां कॉपी जमा करने पहुंचा, उसे उन्होंने पकड़ लिया. उसके पास से रसायन शास्त्र की दो कॉपी व पेपर मिला, जिसका नंबर कॉपी संख्या 301807 व 301808 है .स्कूल में जब इसकी जांच कि गयी, तो पता चला कि कमरा नंबर 13 से दोनों कॉपियां गायब थीं, जिसका रोल नंबर 102038 व 102039 ( नाम क्रमश: अमन कुमार, पिता अजय चौधरी व सुष्मिता कुमारी, पिता घनश्याम चौधरी)था.
प्राचार्य व अन्य की मिलीभगत का आरोप
अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद, मदन साव, सहदेव राम, विजय प्रसाद की मिलीभगत से इस काम को अंजाम दिया जा रहा था . कॉपियां रेलवे कॉलोनी के टाइप हनुमान मंदिर के निकट स्थित क्वार्टर संख्या 99 डीएस टाइप-टू में लिखी जा रहीं थी.
नहीं है परीक्षार्थी की उपस्थिति
उड़नदस्ता से डाॅ केपी सिंह ने कहा : जिन परीक्षार्थियों की कॉपी बरामद की गयी है, उन परीक्षार्थियों की उपस्थिति भी स्कूल में नहीं बनी है. परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व हीं कॉपियों को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया था.जैक इस संबंध में अगली कार्रवाई करेगा़.
पहले अनभिज्ञता जतायी, फिर माना
स्कूल के प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद ने इस घटना पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि कॉपी बाहर गयी ही नहीं. ऐसी घटना हुई है, तो निश्चित ही गंभीर मामला है, लेकिन जैसे ही उन्हें कॉॅपी दिखायी गयी. तो वह कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. उसी तरह वहां तैनात मजिस्ट्रेट सह भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता आरपी सिंह ने भी इस प्रकार की घटना से पहले अनभिज्ञता जतायी. बाद में कार्रवाई की बात कही.
मामले में मजिस्ट्रेट ,केंद्राधीक्षक, वीक्षक को सभी को हटा दिया गया है. बुधवार को नये केंद्राधीक्षक ,स्टैटिक मजिस्ट्रेट व वीक्षकों की उपस्थिति में परीक्षा होगी. मामले की जांच के क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पेटरवार व बेरमो को दिया गया है. उसके बाद प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
महीप कुमार सिंह, डीइओ ,बोकारो
घटना की जानकारी मिली है. इसके पूर्व भी मेरे द्वारा उस स्कूल में औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें परीक्षार्थी को निष्कासित किया था. इस मामले में स्कूल के प्राचार्य व स्कूल पर कार्रवाई होगी. वहीं उपायुक्त स्तर से वहां तैनात मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई होगी.
सत्यजीत कुमार सिंह,परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola