नाबालिग लापता, अपहरण का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2016 7:29 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के सिरसिया की एक नाबालिग लड़की 28 मार्च से लापता है. लड़की की मां ने शुक्रवार को थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने सिरसिया के ही दो लड़कों पर का कहना है की सिरसिया के दो लड़के ने ही उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है. […]

विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के सिरसिया की एक नाबालिग लड़की 28 मार्च से लापता है. लड़की की मां ने शुक्रवार को थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने सिरसिया के ही दो लड़कों पर का कहना है की सिरसिया के दो लड़के ने ही उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है.
थाना को दिए आवेदन में महिला ने कहा है की 28 मार्च को वह काम के लिये घर से निकली और जब लौटी तो उसकी बेटी घर में नहीं थी. उसने अपनी बेटी की तलाश रिश्तेदारों समेत अन्य जान पहचान वालों के यहां की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. 31 मार्च को पता चला कि गांव का दो युवक भी गायब है. इधर पुलिस का कहना है की महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola