अलग-अलग हादसों में छह घायल

Updated:
विज्ञापन

चपुआडीह/बगोदर : महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बहादुरपुर मोड़ के पास एक बोलेरो ने एक साइकिल सवार युवक को धक्का मार दिया. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि चमगडढा निवासी राहुल कुमार मंगलवार को साइकिल से गिरिडीह जा रहा था. इसी क्रम में एक बोलेरो ने धक्का मार दिया. घायल […]

विज्ञापन
चपुआडीह/बगोदर : महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बहादुरपुर मोड़ के पास एक बोलेरो ने एक साइकिल सवार युवक को धक्का मार दिया. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि चमगडढा निवासी राहुल कुमार मंगलवार को साइकिल से गिरिडीह जा रहा था.
इसी क्रम में एक बोलेरो ने धक्का मार दिया. घायल युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. इधर, बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सोनबाद के पास दो बाइकों में टक्कर हो गयी. घटना में राजेंद्र राय व चुरामन राणा घायल हो गये. साथ ही बिशनपुर-महेशमुंडा पथ पर खिजुडीहा के पास एक बच्चे के सड़क पर दौड़ जाने से एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया. घटना में सुमित्र देवी व अरविंद मुमरू भी घायल हो गये.
इधर, बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर मंङिलाडीह के पास मंगलवार की सुबह करीब सात बजे ऑटो व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी. इससे अटका निवासी मोटरसाइकिल सवार पवन कुमार (25) घायल हो गया़ पवन कुमार बाइक से ट्यूशन पढ़ने बगोदर जा रहा था. इसी क्रम में ऑटो ने टक्कर मार दी. घायल युवक का इलाज डॉ विनय कुमार ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola