दो घंटे रोकी कोडरमा-कोवाड़ ट्रेन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
करमाटांड़ में झारखंड धाम नाम से हॉल्ट बनाने की मांग हीरोडीह : कोडरमा-कोवाड़ डीएमयू ट्रेन को ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह करमाटांड़ गांव के पास दो घंटे तक रोके रखा. वे झारखंड धाम के नाम से करमाटांड़ में हॉल्ट बनाने की मांग कर रहे थे. सुबह 10 बजे जमुआ प्रखंड के रेंबा, कठवारा, झारखंडी, पिंडरसोत […]
विज्ञापन
करमाटांड़ में झारखंड धाम नाम से हॉल्ट बनाने की मांग
हीरोडीह : कोडरमा-कोवाड़ डीएमयू ट्रेन को ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह करमाटांड़ गांव के पास दो घंटे तक रोके रखा. वे झारखंड धाम के नाम से करमाटांड़ में हॉल्ट बनाने की मांग कर रहे थे.
सुबह 10 बजे जमुआ प्रखंड के रेंबा, कठवारा, झारखंडी, पिंडरसोत आदि गांवों के लोग कोडरमा-कोवाड़ रेल ट्रैक पर बैठ गये. 10.10 बजे ट्रेन पहुंची तो ग्रामीणों ने उसे रोक दिया.
वे रेलवे के पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. 12.10 तक जब कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा और ट्रेन में बैठे यात्री परेशान होने लगे तो ग्रामीणों ने रेल चालक राजेश कुमार को आवेदन सौंपा. आवेदन को रेलवे के उच्चधिकारी तक पहुंचाने को कहा. आवेदन सौंपने के बाद अपराह्न् 12.10 बजे परिचालन शुरू हुआ.
लगाया राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप: ग्रामीणों का कहना था कि रेंबा में हॉल्ट का निर्माण कराया जाना था, लेकिन राजनीतिक षड्यंत्र के तहत यहां निर्माण नहीं करवा कर पलंगी में करवा दिया गया. यहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है.
कहा कि यहां हॉल्ट बनने से तीर्थस्थल झारखंड धाम आने-जाने वालों व आसपास के लोगों को सहूलियत मिलेगी. अगर 10 दिनों में हॉल्ट पर सहमति नहीं बनी तो पुन: परिचालन ठप कर दिया जायेगा. मौके पर गोविंद मंडल, अजय द्विवेदी, पवन राम, निरंजन राम, शंकर राम, प्रकाश साव, पंकज तिवारी, मनोज वर्मा, राजू वर्मा, त्रिभुवन राम, संजय साव, रामदेव मंडल, किशुन मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










