गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

दुखिया महादेव के समीप उसरी नदी के बगल स्थित एक गड्ढे में डूबने से नगर थाना इलाके के स्टेशन रोड निवासी सुनील कुमार केडिया(35 वर्ष) की मौत शनिवार को हो गयी. पुलिस को दिये फर्द बयान में मृतक के पिता शिव कुमार केडिया का कहना है कि शनिवार को पुत्र सुनील परिवार के साथ पूजा […]

विज्ञापन

दुखिया महादेव के समीप उसरी नदी के बगल स्थित एक गड्ढे में डूबने से नगर थाना इलाके के स्टेशन रोड निवासी सुनील कुमार केडिया(35 वर्ष) की मौत शनिवार को हो गयी.

पुलिस को दिये फर्द बयान में मृतक के पिता शिव कुमार केडिया का कहना है कि शनिवार को पुत्र सुनील परिवार के साथ पूजा करने दुखिया महादेव मंदिर गया था. पूजा के बाद वहीं पर भोजन बनाया गया था. इसी दौरान सुनील शौच के लिए नदी की ओर गया.

काफी देर तक वह नहीं लौटा तो वे लोग उसे खोजने निकले. थोड़ी देर में देखा कि नदी के बगल के गडढे के समीप सुनील का चप्पल पड़ा हुआ है. बाद में स्थानीय लोगों की सहायता से गड्ढे में खोजने पर उसका शव बरामद हुआ. पुलिस का कहना है कि संभवत: फिसलने से सुनील गड्ढे में गिर गया होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola