हरिहरपुर से गायब लड़की इसरी से बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डुमरी : हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गोमो से एक माह पूर्व गायब एक लड़की को शुक्रवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार से बरामद किया गया. बताया जाता है कि हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गोमो से 22 जून को 17 वर्षीय लड़की गायब हो गई थी. उसके पिता ने इस संबंध में हरिहरपुर थाना […]
विज्ञापन
डुमरी : हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गोमो से एक माह पूर्व गायब एक लड़की को शुक्रवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार से बरामद किया गया. बताया जाता है कि हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गोमो से 22 जून को 17 वर्षीय लड़की गायब हो गई थी. उसके पिता ने इस संबंध में हरिहरपुर थाना में सनहा दर्ज कराया था.
शुक्रवार को इसरी बाजार में गोमो के एक युवक ने उस युवती को देखा और उससे पूछताछ शुरू की. इस पर युवती उस युवक से उलझ गयी. यह देख स्थानीय लोग वहां जमा हो गये और मामले के बारे में जानकारी ली. पूरा मामला समझने के बाद लोगों ने निमियाघाट पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी.
इस बीच उक्त युवक ने युवती के पिता को भी फोन कर जानकारी दी.खबर मिलने पर निमियाघाट थाना प्रभारी आरके राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को अपने साथ थाना ले गये. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी श्री राणा ने बताया कि इस मामले की सूचना हरिहरपुर थाना को देकर निमियाघाट पहुंचे युवती के परिजनों को लड़की सौंप दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










