ईद को ले पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जगह-जगह तैनात रहेंगे जिला पुलिस बल व रैपिड एक्शन फोर्स के जवान गिरिडीह : ईद को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है. असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए जिला पुलिस बल व रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जायेगी. डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी कुलदीप द्विवेदी के […]
विज्ञापन
जगह-जगह तैनात रहेंगे जिला पुलिस बल व रैपिड एक्शन फोर्स के जवान
गिरिडीह : ईद को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है. असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए जिला पुलिस बल व रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जायेगी. डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर जवानों के साथ दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी भी तैनात रहेंगे. सभी स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है.
कंट्रोल रूम में 17 जुलाई से ही अधिकारी तैनात रहेंगे.
इधर गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी नमिता कुमारी व डीएसपी विजय आशिष कुजूर ने शहरी व मुफस्सिल इलाके का जायजा भी लिया है. इलाकों को जायजा लेने के बाद दोनों अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत की. अधिकारियों ने कहा कि ईद आपसी भाईचारा का त्योहार है. लोग प्रेम भाव से त्योहार को मनाये. वैसे प्रशासन व पुलिस भी चौकस है. शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है. किसी प्रकार का अफवाह पर लोग ध्यान नहीं दे. कोई अगर अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत ही अधिकारियों को दे.
शहरी क्षेत्र में 17 से बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक : एसडीओ व डीएसपी ने बताया कि विधि व्यवस्था को देखते हुए गिरिडीह शहरी क्षेत्र में 17 जुलाई से ही बड़े व भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. शुक्रवार प्रात: 11 बजे से अगले आदेश तक बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में नहीं होगा.
वाहनों को रोकने के लिए पांच स्थानों पर बैरियर भी लगाया जायेगा. डुमरी-गिरिडीह पथ पर मुफस्सिल थाना के पास, गिरिडीह-धनबाद पथ पर अजीडीह के पास, गिरिडीह-जमुआ पथ पर जीतपुर के पास, गिरिडीह-चितरडीह-जमुआ पथ पर बुढ़वा अहरा के पास व गिरिडीह-बेंगाबाद पथ पर गिरिडीह कॉलेज के पास बैरियर लगाया जायेगा. एसडीओ नमिता कुमारी ने कहा कि इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है. आदेश की अवहेलना करनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान : ईद के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान दो पहिया वाहनों की जांच की गयी. थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा के नेतृत्व में बरगंडा, टावर चौक समेत कई स्थानों पर वाहनों के डिक्की को चेक किया गया. इस क्रम में लोगों से वाहन के कागजात व पहचान पत्र की भी मांग की गयी. इस दौरान बाइक सवारों को कई हिदायत भी दी गयी.
गिरिडीह : ईद के मद्देनजर गिरिडीह एसपी कुलदीप द्विवेदी ने सभी थाना प्रभारी को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. साथ ही चौक-चौराहों, गली-मुहल्ला पर कड़ी नजर रखने की भी बात कही.
उन्होंने बताया कि थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि ईद के दौरान हिंसा फैलाने वालों पर सीसीए की धारा तीन के तहत जिला बदर की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि भाईचारे के इस पर्व को लोग आपसी प्रेम से मनाये. पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है. उन्होंने अफवाहों से लोगों को बचने को कहा. श्री द्विवेदी ने कहा कि सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है, लोग निर्भीक हो कर पर्व मनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










