अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल
गिरिडीह : बुधवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर घटित घटनाओं में एक बच्च समेत तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना इलाके के डांडीडीह में एक वाहन की चपेट में आने से रहमत अली का पुत्र रिजवान (10) घायल हो गया. रिजवान को सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे […]
गिरिडीह : बुधवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर घटित घटनाओं में एक बच्च समेत तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना इलाके के डांडीडीह में एक वाहन की चपेट में आने से रहमत अली का पुत्र रिजवान (10) घायल हो गया.
रिजवान को सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है. नगर थाना इलाके के भंडारीडीह में एक ऑटो ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. घटना में तेलोडीह निवासी मनौव्वर अंसारी घायल हो गये. इधर, जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में बिरनी निवासी नूर मोहम्मद की पत्नी सैरून बीवी घायल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










