मारपीट में महिला घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र के चचधरा पंचायत अंतर्गत जेरुवाडीह गांव निवासी फूलमुनी देवी पति थानु महतो ने जमुआ थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने आरोप लगाया है कि हरिहर महतो, नकुल महतो बिनोद महतो, हेमराज महतो, मनोज महतो ने मारपीट की है. उसके ससुर को भीखन महतो को भी पीटा […]
विज्ञापन
जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र के चचधरा पंचायत अंतर्गत जेरुवाडीह गांव निवासी फूलमुनी देवी पति थानु महतो ने जमुआ थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने आरोप लगाया है कि हरिहर महतो, नकुल महतो बिनोद महतो, हेमराज महतो, मनोज महतो ने मारपीट की है.
उसके ससुर को भीखन महतो को भी पीटा गया. जमुआ पुलिस ने बताया कि महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. सदर अस्पताल में ही महिला ने नगर थाना को फर्द बयान दिया था. इसी आधार पर रविवार की रात प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जमीन विवाद में मारपीट: गिरिडीह. बेंगाबाद थाना इलाके के मोतीलेदा गांव निवासी अजरुन राणा के साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गयी है. अजरुन को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. अजरुन का कहना है कि वह रविवार को गिरिडीह से काम करने के बाद वापस अपने गांव जा रहा था. इसी दौरान मारपीट की गयी. सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










