मारपीट में एक की मौत, हत्या का केस

Updated:
विज्ञापन

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. निमियाघाट पुलिस को दिये आवेदन में मृतक (तैयब अंसारी उर्फ कैला मियां) […]

विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है.
निमियाघाट पुलिस को दिये आवेदन में मृतक (तैयब अंसारी उर्फ कैला मियां) की पत्नी डुमरचुटियो निवासी असमां खातून ने कहा है कि सोमवार की शाम पोरदाग में अख्तर अंसारी और शाहबुद्दीन अंसारी के बीच किसी बात पर नोंक-झोंक हो रही थी. मामला बढ़ता देख पति तैयब अंसारी ने बीच-बचाव का प्रयास किया. इससे नाराज शाहबुद्दीन अंसारी ने जलील अंसारी व रमजान अंसारी के साथ मिलकर मेरे पति(तैयब) की जम कर पिटाई कर दी.
इससे उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी आरके राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल मृतक की पत्नी के आवेदन पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. तीनों नामजद आरोपी डुमरचुटियो के ही निवासी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola