लूट की योजना बनाते तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह/बगोदर : लूट की योजना बनाते तीन लोगों को पुलिस ने रविवार की रात हथियार समेत गिरफ्तार किया है. गिरिडीह के एसपी कुलदीप द्विवेदी ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि बगोदर थाना इलाके के चिरेया मोड़ के पास कुछ अपराधियों के घूमने की सूचना मिली थी. ये इलाके […]

विज्ञापन
गिरिडीह/बगोदर : लूट की योजना बनाते तीन लोगों को पुलिस ने रविवार की रात हथियार समेत गिरफ्तार किया है. गिरिडीह के एसपी कुलदीप द्विवेदी ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि बगोदर थाना इलाके के चिरेया मोड़ के पास कुछ अपराधियों के घूमने की सूचना मिली थी. ये इलाके में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.
इसी सूचना पर एसडीपीओ राजकुमार मेहता व बगोदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ जीटी रोड स्थित जलयोग होटल के पास चिरेया मोड़ पहुंचे. वहां एक बाइक खड़ी कर तीन लोग आपस में बात कर रहे थे. पुलिस को देखते ही वे भागने लगे तो तीनों को दबोच लिया गया. इनके पास से तीन पिस्टल, 7.65 एमएम की आठ गोली, 880 रुपये नगद, दो मोबाइल व लूट की एक बाइक बरामद की गयी है. एसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने यह स्वीकार किया कि ये सभी लूट के इरादे से इलाके में आये थे.
बोकारो में दे चुके हैं घटनाओं को अंजाम
एसपी ने बताया कि पकड़ाने वालों में बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र स्थित चिरूडीह निवासी सरफुद्दीन अंसारी का पुत्र कुतुबुदीन अंसारी, इसी गांव के मुनिया तुरी के पुत्र गंदरू तुरी व इलाहाबाद(यूपी) के हंडिया थाना इलाके के अंजान गांव निवासी हकीम का पुत्र मो वकील शामिल है.
बताया कि इन लोगों ने बोकारो के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास 2 जुलाई को एक डिस्कवर बाइक, मोबाइल व 50 रुपये लूटे थे. इसके अलावा तीन जुलाई को बोकारो के गोमिया थाना इलाके के हजारी मोड़ के पास एक शराब दुकान से 33 हजार रुपये व एक मोबाइल लूटे थे.
पूछताछ में तीनों बताया कि शराब दुकान से लूटे गये रुपये में से 22 हजार रुपये फुसरो के मिनी कुमारी के पास जमा है. इनकी निशानदेही पर गोमिया पुलिस ने लूट के 22 हजार रुपये भी बरामद किये हैं. इन लोगों के खिलाफ गोमिया थाना में कांड संख्या 128/15, गांधीनगर थाना में 136/15 और नावाडीह थाना में 31/99 व 77/14 के तहत मामला दर्ज है. एसपी ने बताया कि गंदरु तुरी पूर्व में हत्या और कुतुबुद्दीन अंसारी मारपीट के मामले में जेल जा चुका है.
यूपी से लिया जायेगा वकील का डाटा
एसपी ने बताया कि इस आपराधिक गिरोह में कई और लोग भी शामिल हैं. सभी अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है. वहीं यूपी निवासी वकील के संबंध में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया जा रहा है. इस गिरोह में यूपी के अपराधी के शामिल रहने से यह भी कहा जा सकता है कि यह गिरोह दूसरे राज्यों में भी घटना को अंजाम देता होगा. इस बिंदु पर भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola