सिहोडीह पटेलनगर के घरों में घुसा नाला का पानी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : रविवार की रात हुई मूसलधार बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. सदर प्रखंड के सिहोडीह पटेल नगर के कई घरों में नाले का पानी प्रवेश कर गया. इलाके में बाढ़ सा दृश्य हो गया था. घरों के सामने खड़े कई चारपहिया वाहन पानी में डूब गये. सोमवार की सुबह जब […]
विज्ञापन
गिरिडीह : रविवार की रात हुई मूसलधार बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. सदर प्रखंड के सिहोडीह पटेल नगर के कई घरों में नाले का पानी प्रवेश कर गया. इलाके में बाढ़ सा दृश्य हो गया था. घरों के सामने खड़े कई चारपहिया वाहन पानी में डूब गये. सोमवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो स्थिति देख कर घबरा गये. नाली जाम रहने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. पटेल नगर की सड़क पर भी तीन फीट तक पानी जमा हो गया था.
इससे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई. यहां के लोगों ने बताया कि पटेल नगरमें एक व्यक्ति ने नाला बंद कर दिया. सूचना मिलने पर बीडीओ अशोक कुमार व सीओ लक्खी राम बास्के स्थिति को देखने पटेल नगर पहुंचे. इस दौरान लोगों ने बीडीओ से नोकझोंक की. कुछ लोगों ने जेसीबी को चलाने से रोक दिया. बाद में बीडीओ व सीओ के समझाने-बुझाने पर स्थिति शांत हुई. इसके बाद नाले के पानी का बहाव दूसरी तरफ किया गया. इससे घंटों सड़क जाम की स्थिति बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










