लापता छात्र की खोज में छत्तीसगढ़ पुलिस गिरिडीह में

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : सात माह पूर्व लापता हुई नाबालिग छात्र की तलाश में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला के चर्चा थाना व साइबर सेल की पुलिस टीम सोमवार को गिरिडीह पहुंची. पुलिस को जानकारी मिली है कि लड़की गांडेय इलाके में है. बताया जाता है कि जनवरी 2015 में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला के चर्चा थाना अंतर्गत […]

विज्ञापन
गिरिडीह : सात माह पूर्व लापता हुई नाबालिग छात्र की तलाश में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला के चर्चा थाना व साइबर सेल की पुलिस टीम सोमवार को गिरिडीह पहुंची. पुलिस को जानकारी मिली है कि लड़की गांडेय इलाके में है.
बताया जाता है कि जनवरी 2015 में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला के चर्चा थाना अंतर्गत बैकुंठपुर इलाके से एक नाबालिग लड़की लापता हो गयी है. जिस दिन से लड़की लापता हुई है उसी दिन से दर्जी का काम करनेवाला एक युवक भी लापता है. लड़की की बरामदगी को लेकर चर्चा थाना की पुलिस ने छापामारी की और चर्चा इलाके के कई लोगों से पूछताछ भी की है. इस बीच लड़की के मोबाइल का लोकेशन गिरिडीह नगर थाना इलाके में मिला.
उक्त लोकेशन के आधार पर मई माह में भी पुलिस गिरिडीह पहुंची थी. इस दौरान लड़की का मोबाइल नगर थाना इलाके से मिला था. मई में मोबाइल तो मिल गया, लेकिन लड़की का पता नहीं चल सका. इस बीच चर्चा थाना पुलिस को पुन: जानकारी मिली की लड़की गांडेय इलाके में है.
इसी सूचना पर चर्चा थाना के एएसआइ एनएस बेक के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पुलिस सोमवार को पुन: गिरिडीह पहुंची. गिरिडीह के गांडेय थाना पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस इलाके में युवती की तलाश में जुटी है. इस संदर्भ मे गांडेय थाना प्रभारी डीके वर्मा ने कहा कि लापता लड़की की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची है. मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola