मवेशी की हत्या से इलाके में तनाव

Updated:
विज्ञापन

बेंगाबाद इलाके के महुआटांड़ की घटना, तीन आरोपित गिरफ्तार बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना इलाके के महुआटांड़ गांव में धान का बिचड़ा खाने पर एक मवेशी को चाकू से मार कर हत्या कर दी गयी. इससे इलाके में तनाव फैल गया. इस मामले में बेंगाबाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. घटना के विरोध […]

विज्ञापन
बेंगाबाद इलाके के महुआटांड़ की घटना, तीन आरोपित गिरफ्तार
बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना इलाके के महुआटांड़ गांव में धान का बिचड़ा खाने पर एक मवेशी को चाकू से मार कर हत्या कर दी गयी. इससे इलाके में तनाव फैल गया. इस मामले में बेंगाबाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
घटना के विरोध में लोगों ने बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा पथ को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. ग्रामीण पुलिस के खिलाफ आक्रोश जता रहे थे. वहीं लोगों का कहना था कि मवेशी की हत्या में कुछ और लोग भीशामिल हैं, उनकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए. वे गाय का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे.
आक्रोशित ग्रामीणों ने एक वाहन का शीशा भी तोड़ दिया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम हटाया.
इस सबंध में मवेशी मालिक चमन महतो प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा कि मवेशी नासीर के खेत से होकर पार कर रही थी. मवेशी ने बिचड़ा खाया भी नहीं था, इसके बावजूद खरगडीहा निवासी नासीर मियां, कासीम मियां, सलीम मियां ने चाकू से मवेशी की हत्या कर दी. घटनास्थल के समीप खेतों में काम कर रहे मजदूरों की नजर इस घटना पर पड़ी तो वक हल्ला करने लगे.
लोगों के गुस्से को देख कर हमलावर भाग निकलने में सफल रहे. मामले की सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करवाया.एसपी कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि मवेशी की हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इलाके में स्थिति नियंत्रण में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola