झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : रविवार की दोपहर बाद अचानक आयी तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. शहर समेत कई ग्रामीण इलाकों में भी घंटे भर झमाझम बारिश हुई. इससे किसानों में उत्साह देखा गया. वहीं शहरी क्षेत्र में कई जगह नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा. बारिश शुरू होते ही कई क्षेत्रों में बिजली […]

विज्ञापन

गिरिडीह : रविवार की दोपहर बाद अचानक आयी तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. शहर समेत कई ग्रामीण इलाकों में भी घंटे भर झमाझम बारिश हुई. इससे किसानों में उत्साह देखा गया. वहीं शहरी क्षेत्र में कई जगह नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा. बारिश शुरू होते ही कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने की भी सूचना है.

बारिश ने खोली निर्माण कार्य की पोल

हीरोडीह. हल्की बरसात में ही रेलवे द्वारा धुरैता मोड़ के पास कराये गये निर्माण कार्य की पोल खुल गयी है. बताया जाता है कि वर्ष 2002 से शुरू हुए निर्माण कार्य को 2015 में पूरा किया गया.

हल्की बारिश से जमुआ प्रखंड अंतर्गत धुरैता मोड़ के पास करीब डेढ़ सौ फीट गार्डवाल धंस गया है. इस बाबत जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि संवेदक की लापरवाही के कारण गार्डवाल धंसा है. इसकी जांच की मांग की जायेगी. इधर जेवीएम के विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण दास ने कहा कि अनियमितता की जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola