Giridih News :50 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व 15 को मिले अन्य उपकरण
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Apr 2026 10:30 PM
Giridih News :रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर द्वारा सामाजिक दायित्वों के तहत आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर उम्मीद की किरण का समापन रविवार को हुआ. इसमें जरूरतमंदों के बीच कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया.
श्री महावीर सेवा संस्थान कोलकाता के सहयोग से बजरंग चौक स्थित ईश्वर स्मृति भवन में आयोजित इस शिविर में 50 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाकर उन्हें नयी गति दी गयी. शिविर में 65 लोगों ने पंजीकरण कराया था. इसमें से 50 को कृत्रिम पैर व हाथ लगाये गये. इसके अलावा चार को व्हीलचेयर, सात को वैशाखी, दो-दो को छड़ी और वॉकर प्रदान किया गया.
आसपास के जिले से पहुंचे जरूरतमंद
शिविर का लाभ लेने के लिए गिरिडीह के अलावा गोड्डा, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के बीरभूम से भी जरूरतमंद पहुंचे थे. समापन कार्यक्रम में लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सूरज साव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने रोटरी के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की.
महावीर सेवा सदन कोलकाता की टीम का अहम योगदान
आयोजन में महावीर सेवा सदन कोलकाता के डॉ कौलिक घौराई व उनकी टीम में शामिल रामजी राय, राजेश हनवल, इसराफिल खान, मो नौशाद की अहम भूमिका रही. साथ ही अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति (सृजन शाखा) की अध्यक्ष प्रिया जैन, निकी गाडिया और टफकॉन टीएमटी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ. सफल आयोजन में संयोजक दीपक संथालिया, विकास शर्मा, सुजय राज गुप्ता, सचिव रवि गाडिया, सदस्य अजय गुप्ता, राजेंद्र तरवे, आकाश रौशन, ब्रह्मदेव प्रसाद, रंजीत लाल, सुमित अग्रवाल, मनीष कुमार, अमित कुमार, दीपक चिरानिया, राजन कुमार, अनिल मिश्रा, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुदिप्तो सामंता, गौरव सिंघानिया, ज्योति प्रकाश गुप्ता, अभिषेक छापरिया समेत अन्य सक्रिय रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










