गिरिडीह में बोले दीपंकर भट्टाचार्य : राज्य सभा चुनाव में

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपकंर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड राज्य सभा चुनाव में माले झामुमो प्रत्याशी को समर्थन करेगी. वह मंगलवार को परिषदन भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मौके पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, धनवार विधायक राजकुमार यादव, मनोज भक्त, राजेश यादव, राजेश सिन्हा भी थे. श्री […]

विज्ञापन
गिरिडीह : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपकंर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड राज्य सभा चुनाव में माले झामुमो प्रत्याशी को समर्थन करेगी. वह मंगलवार को परिषदन भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
मौके पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, धनवार विधायक राजकुमार यादव, मनोज भक्त, राजेश यादव, राजेश सिन्हा भी थे. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सभा चुनाव में झामुमो ने स्थानीय उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. इस चुनाव में खरीद-फरोख्त की कोई स्थिति नहीं है.
साथ ही भाजपा सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ में झामुमो खड़ा है. इन तमाम स्थितियों को देखते हुए माले ने झामुमो को समर्थन देने का निर्णय लिया है. भूमि अधिग्रहण, महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ माले की लड़ाई जारी रहेगी. कहा कि झारखंड में अपराध बढ़ा है. आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं.
इन घटनाओं पर रोक लगाने में रघुवर सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है. कहा कि बिहार एमएलसी चुनाव में माले दस सीटों पर प्रत्याशी देगी. बताया कि राज्य सरकार के वादा खिलाफी, रोजगार समेत अन्य मुद्दों को लेकर 21 जुलाई को बिहार बंद का एलान किया गया है. नौ अगस्त रांची में महापंचायत का कार्यक्रम आहूत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola