मिठाई खाने से एक ही परिवार के पांच बीमार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवरी : देवरी प्रखंड के जमडीहा पंचायत के पर्वतुडीह गांव में राजगीर मेला का मिठाई खाने से पति पत्नी समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गयी. बीमार पड़ने वालों में बीरेंद्र पांडेय (40 वर्ष )नीतू देवी (35 वर्ष)प्रीती कुमारी (14 वर्ष) इंद्राणी कुमारी (12 वर्ष) व पार्वती कुमारी (5 वर्ष)शामिल हैं. […]
विज्ञापन
देवरी : देवरी प्रखंड के जमडीहा पंचायत के पर्वतुडीह गांव में राजगीर मेला का मिठाई खाने से पति पत्नी समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गयी. बीमार पड़ने वालों में बीरेंद्र पांडेय (40 वर्ष )नीतू देवी (35 वर्ष)प्रीती कुमारी (14 वर्ष) इंद्राणी कुमारी (12 वर्ष) व पार्वती कुमारी (5 वर्ष)शामिल हैं.
सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में चल रहा है. बताया जाता है कि बीरेंद्र पांडेय राजगीर मेले से मिठाई लेकर आये थे. शनिवार की रात भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने मिठाई खायी. रात दस बजे के बाद सभी को उलटी होने लगी. रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील चौधरी ने बताया सभी की स्थिति खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










