जमुआ में विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र चकमंजो पंचायत अंतर्गत गांडो की एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के बयान पर जमुआ थाना में मामला (कांड संख्या 182/15) दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि गरमी के कारण शुक्रवार की रात वह अपनी ननद के साथ आंगन में सोयी […]

विज्ञापन

जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र चकमंजो पंचायत अंतर्गत गांडो की एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के बयान पर जमुआ थाना में मामला (कांड संख्या 182/15) दर्ज किया गया है.

पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि गरमी के कारण शुक्रवार की रात वह अपनी ननद के साथ आंगन में सोयी थी. रात 11.30 बजे तेज बारिश के कारण दोनों घर के अंदर गयीं. इस बीच ननद ने कहा कि अंदर कोई है. वह टॉर्च लेकर अंदर देखने गयी तो नौशाद शेख उसके खाट के नीचे लेटा था. चिल्लाने की कोशिश करने पर नौशाद ने मेरा मुंह दबा दिया और मेरी ननद को दूसरे रूम में बंद कर दिया, फिर मेरे साथ दुष्कर्म किया.

हल्ला सुनकर मेरा देवर दौड़ कर आया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद जमुआ पुलिस के आने के बाद दोनों को घर से बाहर निकाला. इधर विवाहिता के बयान पर जमुआ थाना प्रभारी केदार नाथ प्रसाद ने कहा कि आरोपित नौशाद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola