नगर थाना के मोहली चुवां की घटना, महिला से की छेड़खानी

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के मोहली चुवां में महिला से छेड़खानी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ कर जम कर पीटा. सिर मुड़ा कर और गले में कचरा बांध कर उसे पूरे इलाके में घुमाया, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को तीन […]

विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के मोहली चुवां में महिला से छेड़खानी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ कर जम कर पीटा. सिर मुड़ा कर और गले में कचरा बांध कर उसे पूरे इलाके में घुमाया, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को तीन युवक इलाके में काम मांगने के बहाने घूम रहे थे.
इस बीच मोहलीचुवां सामुदायिक भवन के पीछे शौच के लिये गयी एक महिला शोर मचाने लगी. आवाज सुन कर लोग जुटे तो दो युवक भाग गये. इस दौरान पीरटांड़ के खरपोका का सद्दाम अंसारी पकड़ा गया. महिला व ग्रामीण का आरोप था कि सद्दाम ही छेड़खानी कर रहा था. वहीं सद्दाम का कहना है कि वह अपने दोस्त मधुपुर के सुरेश व शमशेर के साथ काम की तलाश में घूम रहा था.
अचानक उसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया.कहा कि वह भी शौच के लिये सामुदायिक भवन के पीछे गया था, उसने छेड़खानी नहीं की है. इधर नगर पुलिस ने कहा कि छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर सौंपा है. आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.
राजधनवार : दयालपुर में एक नाबालिग लड़की पिछले तीन दिनों से लापता है. युवती के पिता ने डुमरडीहा के मो तौशिक पर शादी करने की मंशा से अपहरण का आरोप लगाया है.
घटना को अंजाम देने में तौशिक के दोस्त नियाज, मो आरिफ व रसीद तथा एक वाहन के चालक की भी संलिप्तता का आरोप लगाया है. इस बाबत धनवार थाना में मामला (363/366ए , कांड सं 159/15) दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola