दो घरों में लगी आग, हजारों की संपत्ति हुई राख
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह/बेंगाबाद : मुफस्सिल थाना इलाके के अंबाटांड़ में गुरुवार की शाम को एक घर में आग लग गयी. हजारों रुपये की बिचाली जल गयी है. इस संदर्भ में महतोडीह पिकेट प्रभारी आरएन मुंडा ने बताया कि शाम को शॉट सर्किट से हुरो महतो के घर के एक कमरे में आग लग गयी. खबर पाकर दमकल […]
विज्ञापन
गिरिडीह/बेंगाबाद : मुफस्सिल थाना इलाके के अंबाटांड़ में गुरुवार की शाम को एक घर में आग लग गयी. हजारों रुपये की बिचाली जल गयी है. इस संदर्भ में महतोडीह पिकेट प्रभारी आरएन मुंडा ने बताया कि शाम को शॉट सर्किट से हुरो महतो के घर के एक कमरे में आग लग गयी. खबर पाकर दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया.
श्री मुंडा ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी उसमें बिचाली रखी हुई थी. इधर, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करमजोरा मोड़ स्थित नैयाटोला गांव में बुधवार की रात सीताराम मरांडी के घर में आग लग गयी. इससे हजारों की संपत्ति राख हो गयी. भुक्तभोगी ने बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गयी. हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे और आग पर काबू पाया. तबतक घर में रखे कपड़े, अनाज, बरतन, नगदी समेत अन्य सामान जल कर राख हो गये. घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है. पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










