अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर जिलेबिया घाटी, पुरनानगर व नारायणपुर मोड़ के पास अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. दो घायलों को पीरटांड़ के अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने अपने वाहन से इलाज के लिए गिरिडीह पहुंचाया. पहली घटना सोमवार की रात पुरनानगर के पास हुई. एक ऑटो […]

विज्ञापन
पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर जिलेबिया घाटी, पुरनानगर व नारायणपुर मोड़ के पास अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. दो घायलों को पीरटांड़ के अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने अपने वाहन से इलाज के लिए गिरिडीह पहुंचाया.
पहली घटना सोमवार की रात पुरनानगर के पास हुई. एक ऑटो चालक सवारी लेकर डुमरी की ओर जा रहा था. ऑटो के खराब हो जाने के कारण चालक सड़क पर भ्रमण कर रहा थ, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया. सोमवार की रात ही ही जिलेबिया घाटी में एक ट्रक घाटी में धंस गयी. तीसरी घटना मंगलवार की है.
बोकारो से आ रहे ऑटो (जेएच 09यू /8376) और गिरिडीह से आ रहे मालवाहक 407 (जेएच 01एए/7581) में सीधी टक्कर हो गयी. ऑटो के परखच्चे उड़ गये. उसपर सवार शेखर तथा चालक महादेव घायल हो गये. दोनों घायलों को सीओ ने सदर अस्पताल में भरती करा दिया है. घटना के बाद पीरटांड़ थाना के एएसआइ सुशील किस्कू घटनास्थल पहुंचे और वाहन को कब्जे में लेकर थाना ले आये.
बच्चे ने दिया ईमानदारी का परिचय : मंगलवार को नारायणपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में 12 वर्षीय गुड्डू ने ईमानदारी का परिचय दिया. घटना के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचा. जहां देखा कि मालवाहक वाहन के पास 20 हजार रुपये गिरे हैं. उसने रुपये उठाकर वाहन के चालक को दे दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola