10 भागों में बांटकर शहर की होगी सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : शहरी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसपी कुलदीप द्विवेदी ने नयी योजना बनायी है. इसके तहत शहर को 10 भागों में बांटा जायेगा. सुरक्षा की कमान थाना प्रभारी के अलावा 10 अन्य पुलिस पदाधिकारियों को सौंपी जायेगी. हर बीट पर एक पुलिस पदाधिकारी के अलावा तीन पुलिस जवान तैनात रहेंगे. […]

विज्ञापन

गिरिडीह : शहरी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसपी कुलदीप द्विवेदी ने नयी योजना बनायी है. इसके तहत शहर को 10 भागों में बांटा जायेगा. सुरक्षा की कमान थाना प्रभारी के अलावा 10 अन्य पुलिस पदाधिकारियों को सौंपी जायेगी.

हर बीट पर एक पुलिस पदाधिकारी के अलावा तीन पुलिस जवान तैनात रहेंगे. इन पुलिस पदाधिकारी के जिम्मे संबंधित इलाके के हर छोटी-बड़ी घटनाओं को देखना होगा. शहर के सभी दस इलाके में तैनात होनेवाले पुलिस पदाधिकारी वायरलेस सेट से लैस होंगे. जो भी घटना होगी, उसे पदाधिकारी वायरलेस के माध्यम से जानकारी देंगे.

पुलिस पदाधिकारी अपने इलाके के गणमान्य लोगों से भी संपर्क में रहेंगे. इन पदाधिकारियों के पास सरकारी नंबर भी होगा,जिसे जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जायेगा. पुलिस से संबंधित छोटी मोटी शिकायत पर ये पदाधिकारी इलाके के लोगों के साथ विचार विमर्श भी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola