शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, दो दर्जन घायल

Updated:
विज्ञापन

देवरी : प्रखंड के चतरो पंचायत स्थित पुरनी गढ़िया में सोमवार को शवयात्र के दौरान मधुमक्खियों के हमले में दो दर्जन लोग घायल हो गये. चतरो के मनकडीहा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डोमी साव( 85 वर्ष) की शवयात्र में लोग जा रहे थे. इसी क्रम में पुरनी गढ़िया गांव स्थित बरगद पेड़ के पास शुद्धिकर्म के […]

विज्ञापन
देवरी : प्रखंड के चतरो पंचायत स्थित पुरनी गढ़िया में सोमवार को शवयात्र के दौरान मधुमक्खियों के हमले में दो दर्जन लोग घायल हो गये. चतरो के मनकडीहा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डोमी साव( 85 वर्ष) की शवयात्र में लोग जा रहे थे.
इसी क्रम में पुरनी गढ़िया गांव स्थित बरगद पेड़ के पास शुद्धिकर्म के दौरान धुएं से मधुमक्खियां भड़क गयीं. मधुमक्खियों के हमले से वहां भगदड़ मच गयी. लोगों ने भाग कर अपनी जान बचायी. घायल सभी लोगों का उपचार चतरो स्थित क्लिनिक में कराया गया. करीब एक घंटे बाद शव का दाह संस्कार किया गया.
ये हुए हैं घायल : मनकडीहा के सुंदर साव, भुखन साव, शोभी साव, केशिया देवी, भागवत साव, प्रमेश्वर राय, विश्वनाथ साव ,पुरनीगढ़िया के गायत्री देवी, लताकी के लाटो साव, मकडीहा के सहदेव साव, भीमलाल साव, माधोपुर के कैलाश साव, लखन साव सहित दो दर्जन से अधिक .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola