पकड़ाया डॉक्टर दंपती

Updated:
विज्ञापन

औचक निरीक्षण. ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करते डुमरी : गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ एस सान्याल ने शुक्रवार को डुमरी में दो सरकारी डॉक्टरों को ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करते पकड़ा. दोनों डॉक्टर पति-पत्नी हैं, जो डुमरी में स्थित दुर्गा मेडिकल हॉल में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे. पकड़े गये डॉ डीपी सिन्हा […]

विज्ञापन
औचक निरीक्षण. ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करते
डुमरी : गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ एस सान्याल ने शुक्रवार को डुमरी में दो सरकारी डॉक्टरों को ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करते पकड़ा. दोनों डॉक्टर पति-पत्नी हैं, जो डुमरी में स्थित दुर्गा मेडिकल हॉल में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे.
पकड़े गये डॉ डीपी सिन्हा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निमियाघाट और डॉ मंजु कुमारी रेफरल अस्पताल डुमरी में पदस्थापित हैं. सिविल सजर्न को दोनों डॉक्टरों के ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत मिली तो वे जांच के लिए निकले. इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि दोनों डुमरी में स्थित दुर्गा मेडिकल हॉल में बने क्लिनिक में प्रैक्टिस कर रहे हैं. डॉ सान्याल शुक्रवार पूर्वाह्न् 11.30 बजे डुमरी पहुंचे. डुमरी रेफरल अस्पताल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित निजी क्लिनिक में छापेमारी की तो दोनों डॉक्टर प्रैक्टिस करते पकड़े गये. उस वक्त क्लिनिक में काफी संख्या में मरीज थे.
सीएस ने डॉ डीपी सिन्हा व डॉ मंजु कुमारी से ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक में प्रैक्टिस के बाबत पूछा तो दोनों कुछ भी जवाब नहीं दे पाये. वहीं मरीजों को छापेमारी की जानकारी मिली तो वे वहां से चले गये. इस संबंध में पूछे जाने पर सीएस डॉ सान्याल ने बताया कि डॉक्टर दंपती को डय़ूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करते पकड़ा गया है.
दोनों अपने सरकारी आवास में नहीं रह कर धनबाद में रहते हैं और प्रतिदिन धनबाद से डुमरी आते हैं. इधर इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने कुछ भी कहने से इनकार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola