गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, पलामू में कुदरत का कहर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद प्रखंड स्थित खुरचुट्टा के लालपुर टोला में शुक्रवार की शाम शादी समारोह मातम में तब्दील हो गया. आंधी-पानी के दौरान वज्रपात से पिता की मौत हो गयी और दूल्हा समेत तीन लोग झुलस गये. लालपुर निवासी परमेश्वर साव (55) के घर में पुत्र विकास की शादी की तैयारी चल रही थी. शाम […]
विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद प्रखंड स्थित खुरचुट्टा के लालपुर टोला में शुक्रवार की शाम शादी समारोह मातम में तब्दील हो गया. आंधी-पानी के दौरान वज्रपात से पिता की मौत हो गयी और दूल्हा समेत तीन लोग झुलस गये.
लालपुर निवासी परमेश्वर साव (55) के घर में पुत्र विकास की शादी की तैयारी चल रही थी. शाम को बारात कोशोगोंदो दिग्धी(देवरी) जानी थी.
छह बजे आंधी-पानी के साथ अचानक वज्रपात हुआ. परमेश्वर साव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. पुत्र विकास, रिश्तेदार मुकेश साव व घनश्याम साव भी इसकी चपेट में आकर झुलस गये. घटना के वक्त चारों घर के पिछवाड़े स्थित आंगन में थे.
मुकेश और घनश्याम की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना से घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में तीनों को बेंगाबाद के क्लिनिक में भरती कराया गया. बेंगाबाद थाना को सूचना दी गयी. सूचना पाकर बीडीओ मो अनीश पहुंचे और पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से सहायता का आश्वासन दिया.
इधर, इसी थाना क्षेत्र के सोबराजपुर में संजु मरांडी के घर के समीप वज्रपात से एक मवेशी की मौत हो गयी. मवेशी घर के बाहर खूंटा में बंधा हुआ था. वज्रपात से घर की दीवार में दरारें पड़ गयी हैं. सूचना मिलने पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने अंचलाधिकारी से मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










