इस आंधी-बारिश में राहत भी आफत भी

Updated:
विज्ञापन

जगह-जगह उड़े छप्पर, सौ से अधिक पेड़ गिरे, दर्जनों आवास क्षतिग्रस्त राजधनवार : शुक्रवार दोपहर बारिश के साथ आयी आंधी ने गरमी से राहत तो दिलायी, लेकिन आफत भी साथ लेकर आयी. धनवार प्रखंड के कोड़ाडीह, केंदुआ, लेंगुरा, अरगाली, चुंजखो, चेचायडीह, अरगाली व अन्य गांवों में करीब 100 पेड़ गिर गये, वहीं कई लोगों के […]

विज्ञापन
जगह-जगह उड़े छप्पर, सौ से अधिक पेड़ गिरे, दर्जनों आवास क्षतिग्रस्त
राजधनवार : शुक्रवार दोपहर बारिश के साथ आयी आंधी ने गरमी से राहत तो दिलायी, लेकिन आफत भी साथ लेकर आयी. धनवार प्रखंड के कोड़ाडीह, केंदुआ, लेंगुरा, अरगाली, चुंजखो, चेचायडीह, अरगाली व अन्य गांवों में करीब 100 पेड़ गिर गये, वहीं कई लोगों के छप्पर उड़ गये.
चुंजखो अवस्थित मदरसा फैजाने पंजतन के सात पिलर ढह गये और एसबेस्टस की छत दूर जा गिरी. उस वक्त मदरसे के होस्टल में काफी संख्या में छात्र मौजूद थे, सभी बाल-बाल बच गये. फिलहाल सभी बच्चों को पास ही स्थित मदरसे के तीन कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है.
मौलाना मुफ्ती समशुद्दीन, सदर कुद्दुस, क्यूम अंसारी, दाउद अंसारी, मो समशुद्दीन आला, सदर कुर्बान अंसारी आदि ने बताया कि क्षेत्र के कई गांव से चंदा कर यह मदरसा बनाया गया है और सामूहिक सहयोग से संचालित हो रहा है. यहां सैकड़ों बच्चे तालीम पा रहे हैं. आंधी में हुई इस तबाही से बच्चों की पढ़ाई पर सवालिया निशान लग गया है. लोगों ने विधायक राजकुमार यादव से मरम्मत की मांग की है. मौके पर सागीर अंसारी, मानो अंसारी आदि मौजूद थे.
हजारों का नुकसान : आंधी के दौरान केंदुआ के मुमताज अंसारी, कोड़ाडीह के लाल मोहम्मद, युनूस अंसारी, जान मोहम्मद, लेंगुरा के महावीर राम, चुंजखो के मुबारक अंसारी, मंजूर अंसारी व कलीम अंसारी सहित कई लोगों के घर का छप्पर उड़ जाने से उनका हजारों का नुकसान हो गया है.
कोड़ाडीह में 11 हजार बिजली तार भी टूटकर गिर गया है जिसे विभागीय कर्मी दुरुस्त करने में लगे हैं. इधर कोड़ाडीह-केंदुआ मुख्य मार्ग सहित अरगाली, मनगसो, धोबीसिंगा आदि कई जगहों पर लगभग सैकड़ों नये-पुराने पेड़ भी धाराशायी हो गये. अरगाली में आम की फसल को भी क्षति पहुंची है.
शाम को हुई झमाझम बारिश : गिरिडीह. शुक्रवार की शाम को बारिश से लोगों ने राहत महसूस की. शाम को झमाझम बारिश हुई. इससे लोगों को उमस भरी गरमी से राहत मिली.
खेती में जुटे किसान : बेंगाबाद : बेंगाबाद क्षेत्र के अधिकांश किसान अब धान के बीज की बुआई में जुट गये हैं. . रोहिणी नक्षत्र समाप्त होने को ले किसान खेतों की ओर बीज बुआई में लीन हैं. बेंगाबाद के किसान शिवशंकर सिंह ने बताया कि अबकिसान अब कम समय में ज्यादा उपज (हाइब्रिड) को ले ज्यादा सक्रिय हो गये हैं. बावजूद मानसून के आगाज के साथ ही किसान धान के बीच की बुआई में जुट गये हैं.
डुमरी : डुमरी में गुरुवार की रात आंधी और बारिश से भारीनुकसान हुआ है. कई स्थानों पर पेड़ व बिजली का पोल गिर गया. कुछ घरों के छप्पर उड़ गये. कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये.
रात से पूरे प्रखंड में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. शुक्रवार की शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी, हालांकि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिजली बहाली में जुटे रहे.
बताया जाता है कि रात करीब बारह बजे अचानक तेज हवाओं व बारिश शुरू हो गयी. कुछ ही पल में तेज आंधी चलने लगी. डुमरी, जामतारा, घुजाडीह, डुमरचुटियो, केंदुआडीह सहित प्रखंड के कई क्षेत्रों में पेड़ व बिजली के पोल गिर गये. जामतारा में दो टवेरा वाहन पर बरगद के पेड़ की टहनी टूट कर गिर गयी. दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. बेसिक स्कूल सहित कई घरों की छत पर पेड़ गिर गये, जिससे आंशिक रूप से क्षति पहुंची.
वन विभाग के कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक विशाल पेड़ गिर गया. अहले सुबह से ही कई स्थानों पर स्थानीय लोग कुल्हाड़ी लेकर गिरे पेड़ की टहनियों को काट कर अपने घर ले जाने में जुट गये. डुमरी में दो स्थानों पर विवाह के मौके पर लगाया गया पंडाल आंधी के कारण उड़ कर काफी दूर जा गिरा. इस कारण हजारों का नुकसान हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola