हादसों में 10 घायल, तीन गंभीर

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह-टुंडी पथ पर बराकर नदी के पास, कर्णपुरा व बरमसिया में हुई दुर्घटनाएं बस से टकरायी कार, तीन लोग जख्म गिरिडीह/बेंगाबाद/तिसरी : गिरिडीह के लिए गुरुवार को दुर्घटनाओं का दिन रहा. गिरिडीह, बेंगाबाद, तिसरी में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गये. पहली घटना गिरिडीह-टुंडी पथ पर बराकर नदी के पास गुरुवार […]

विज्ञापन
गिरिडीह-टुंडी पथ पर बराकर नदी के पास, कर्णपुरा व बरमसिया में हुई दुर्घटनाएं
बस से टकरायी कार, तीन लोग जख्म
गिरिडीह/बेंगाबाद/तिसरी : गिरिडीह के लिए गुरुवार को दुर्घटनाओं का दिन रहा. गिरिडीह, बेंगाबाद, तिसरी में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गये. पहली घटना गिरिडीह-टुंडी पथ पर बराकर नदी के पास गुरुवार की सुबह को घटी.
एक कार गिरिडीह से धनबाद जा रही बस से टकरा गयी.
घटना में कार पर सवार गिरिडीह नगर थाना इलाके के आइएमएस रोड निवासी कमली बाई व अशोक खेतान की पत्नी तथा कोलकाता निवासी कैलाश प्रसाद केजरीवाल घायल हो गये. बताया जाता है कि कोलकाता से लौट रही एक कार बराकर नदी के पास एक बस से टकरा गयी. घटना में तीन लोग घायल हो गये.
सभी कोलकाता से गिरिडीह लौट रहे थे. इसी दौरान धनबाद से गिरिडीह आ रहे डॉ. एसके डोकानिया ने तीनों घायलों को उठाया और अपनी गाड़ी में बैठा कर इलाज के लिए गिरिडीह ले आये. डॉ. डोकानिया ने तीनों घायलों को एक निजी नर्सिग होम में भरती कराया. इधर, घटना के संबंध में घायलों ने कहा कि वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होने कोलकाता गये थे. गुरुवार को सभी वापस गिरिडीह लौट रहे थे. इसी बीच बराकर नदी के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार विपरीत दिशा से आ रही बस से जा टकरायी.
इधर, बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग के कर्णपुरा मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआटांड़ निवासी रघुनाथ यादव, देवानंद यादव व पवन यादव पल्सर बाइक पर सवार होकर घाघरा गांव शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे.
इसी दौरान कर्णपुरा के एक तीखे मोड़ के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे गिरिडीह के एक नर्सिग होम में भरती कराया. जहां से चिकित्सकों ने तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया.
बरमसिया मोड़ के पास टेंपो दुर्घटनाग्रस्त : तिसरी से चंदोरी जा रहा एक टेंपो गुरुवार को बरमसिया मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें दो छात्र समेत चार लोग घायल हो गये. हांलाकि घायलों को अधिक चोटें नहीं आयी. छात्रएं डरी थी. बगैर इलाज के घायल लोग अपने -अपने घर चले गये. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी बिनोद उरांव घटनास्थल पर पहुंचे और टेंपो को जब्त कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola