दुर्घटना से बचाव के लिए चिह्न्ति होंगे डेंजर जोन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
यातायात नियम पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय गिरिडीह : मुफस्सिल थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस पर दुर्घटना से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. प्रशिक्षु आइपीएस अंशुमान कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में इलाके के वैसे डेंजर जोन को चिह्न्ति करने का निर्णय लिया गया, जहां […]
विज्ञापन
यातायात नियम पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस पर दुर्घटना से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. प्रशिक्षु आइपीएस अंशुमान कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में इलाके के वैसे डेंजर जोन को चिह्न्ति करने का निर्णय लिया गया, जहां आये दिन दुर्घटना होती रहती है. प्रारंभिक तौर पर गिरिडीह-डुमरी पथ के पपरवाटांड़ पुल का चौराहा, जोड़ापहरी से पहले के मोड़ और बरवाडीह-पुलिस लाइन मोड़ को चिह्न्ति किया गया है.
इन स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने का निर्णय लिया गया. साथ ही एक रिपोर्ट बना कर वरीय अधिकारियों के पास भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अपने स्तर से जागरूकता चलाने को कहा गया, जिसपर सभी ने सहमति जतायी. कहा गया कि गश्त पर निकले पुलिस अधिकारी भी लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने को लेकर जागरूक करेंगे. श्री कुमार ने कहा कि नाबालिग लड़के भी बाइक चलाते हैं.
इसपर रोक लगाने के लिये अभिभावकों को भी जागरूक होना पड़ेगा. बताया कि जल्द ही इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. इस मौके पर पुलिस निरीक्षक रामलाल राम, पुलिस निरीक्षक रामलाल राम, अनि अजय कुमार साहू, जिप सदस्य प्रमिला मेहरा, झामुमो नेता हरगौरी साहू, वार्ड पार्षद बाबूल प्रसाद गुप्ता, असदुल्लाह, मुखिया राजू रजक, मो शमशीर, अजरुन रवानी, पंसस दिलीप रजक, वार्ड सदस्य गंगाधर दास, छोटू मास्टर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










