महासंपर्क अभियान की सफलता में जुटी भाजपा

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : जिले में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है. इसके तहत प्रभारियों का मनोनयन कर उन्हें जिम्मेवारी सौंपी जा रही है, ताकि बूथ स्तर से लेकर मुहल्लावार जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के नये सदस्य से संपर्क स्थापित कर यह जानकारी लेनी है […]

विज्ञापन
गिरिडीह : जिले में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है. इसके तहत प्रभारियों का मनोनयन कर उन्हें जिम्मेवारी सौंपी जा रही है, ताकि बूथ स्तर से लेकर मुहल्लावार जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के नये सदस्य से संपर्क स्थापित कर यह जानकारी लेनी है कि वास्तव में वे पार्टी के सदस्य बने हैं या नहीं.
महासंपर्क अभियान की सफलता को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय समेत जिले के तमाम पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया गया है. इस संबंध में जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने बताया कि प्रखंड कमेटी के सदस्यों को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का अवलोकन करने का निर्देश दिया गया है. डोर-टू-डोर भ्रमण कर सदस्यता अभियान को सफल बनाना है.
प्रखंडवार महासंपर्क अभियान प्रभारी मनोनीत
गिरिडीह : भाजपा अनुसूचित मोरचा की बैठक मंगलवार को आजाद नगर में नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिर्धा की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में मोरचा के जिलाध्यक्ष कामेश्वर पासवान थे. उन्होंने कहा कि अनुसूचित मोरचा ने पूरे गिरिडीह जिले में 10 हजार से अधिक दलितों को पार्टी से जोड़ा है.
अब संगठन के माध्यम से अगले तीन माह तक महासंपर्क अभियान चलेगा. इसके तहत मोरचा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के दलित सदस्यों की सदस्यता को पुख्ता करायेगा. बताया कि इसके लिए प्रखंडवार महासंपर्क अभियान का प्रभारी मनोनीत किया गया है.
इसके तहत मनोज पासवान को सरिया व बगोदर, राजू रजक को गिरिडीह नगर व पश्चिमी भाग, संजय हाजरा को गांडेय व बेंगाबाद, अनिल महथा को देवरी प्रखंड पूर्वी भाग, मिथिलेश पासवान को पीरटांड़, हरिहर तुरी को बिरनी प्रखंड, संतोष हाजरा को तिसरी व गावां तथा कामेश्वर पासवान को जमुआ, डुमरी व धनवार प्रखंड का प्रभारी मनोनीत किया गया है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में प्रवास कर मंडल अध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर महासंपर्क अभियान को सफल बनाना है.
बैठक में उमेश दास, मुकेश कुमार, अनिल महथा, किशुन पासी, कारू दास, माथुर दास, मोहित हाड़ी, राजू हाड़ी, धोकल तुरी, काशी दास, सुरेंद्र रजक, मनोज दास, मेघलाल तुरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola