नैतिकता की बात न करे भाजपा : बाबूलाल मरांडी

Updated:
विज्ञापन

बोले झाविमो सुप्रीमो अमित शाह का दास बन कर किया जा रहा काम तिसरी : झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सत्ता में रह कर संविधान की अवहेलना करनेवाली भाजपा नैतिकता की बात न करे. गैर संवैधानिक काम कर भाजपा ने उनके छह विधायकों को खरीदा है और आज वही भाजपा […]

विज्ञापन
बोले झाविमो सुप्रीमो
अमित शाह का दास बन कर किया जा रहा काम
तिसरी : झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सत्ता में रह कर संविधान की अवहेलना करनेवाली भाजपा नैतिकता की बात न करे. गैर संवैधानिक काम कर भाजपा ने उनके छह विधायकों को खरीदा है और आज वही भाजपा संविधान की बात कर रही है. श्री मरांडी सोमवार को अपने पैतृक आवास कोदईबांक में प्रभात खबर से बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि जब जनता की सोच व फैसले को सत्ताधारी कूटनीति के तहत कुचलने का काम करेंगे तो आखिर जनता क्या करेगी. वर्तमान में झारखंड की स्थिति इतनी लचर हो गयी है कि जैसे यहां कोई जनता के हित की नहीं सोचता. हमने जनता का सेवक बन कर काम करने की बात हर समय की है, लेकिन वर्तमान में यहां जनता का नहीं, बल्कि अमित शाह का दास बन कर काम किया जा रहा है. उनसे यहां की जनता को भला क्या अपेक्षा हो सकती है.
झारखंड में भाजपा से कभी भला नहीं हो पायेगा. बिजली की स्थिति पर श्री मरांडी ने कहा कि अब तो ऐसा समय हो गया है कि गावां, तिसरी में बिजली सुधर गयी तो समझो पूरे झारखंड में बिजली आ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola