मॉडल शहर बनेगा गिरिडीह
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नप अध्यक्ष ने किया बस पड़ाव के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास गिरिडीह : नगर पर्षद के अध्यक्ष दिनेश यादव ने रविवार को बस पड़ाव के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गिरिडीह शहर को मॉडल बनाया जायेगा. इसी आलोक में गिरिडीह बस पड़ाव का सौंदर्यीकरण होगा. इसके तहत यात्री सुविधा का […]
विज्ञापन
नप अध्यक्ष ने किया बस पड़ाव के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
गिरिडीह : नगर पर्षद के अध्यक्ष दिनेश यादव ने रविवार को बस पड़ाव के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गिरिडीह शहर को मॉडल बनाया जायेगा.
इसी आलोक में गिरिडीह बस पड़ाव का सौंदर्यीकरण होगा. इसके तहत यात्री सुविधा का विशेष ख्याल रखा जायेगा. कहा कि दो करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से बस पड़ाव का विकास होगा. भविष्य में गिरिडीह का बस पड़ाव झारखंड के लिए मिसाल बनेगा.
श्री यादव ने कहा कि नप चुनाव के दौरान किया गया वादा पूरा किया जा रहा है. शहरी क्षेत्र में इसके अलावे विकास के कई काम कराये जा रहे हैं. पार्क, रेन बसेरा, सामुदायिक भवन व नालियों का निर्माण कराया जा रहा है. शहरी क्षेत्र में कई सामुदायिक भवन बनाये गये हैं. अब गरीबों के क्षेत्र में 12 सामुदायिक भवन का निर्माण कराना है. इसके अलावे गरीबों के लिए प्रशिक्षण केंद्र का भी निर्माण कराया जायेगा ताकि उन्हें स्वावलंबी बनने का गुर सिखाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










