गिरिडीह का छात्र गंगा में डूबा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के सीएमआर रोड निवासी राजेश जैन के पुत्र प्रखर की मौत गंगा में डूबने से हो गयी. इस घटना के बाद गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना के बारे में बताया जाता है कि कार्मेल स्कूल का छात्र प्रखर जैन अपने परिवार के साथ मामा के घर भागलपुर […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के सीएमआर रोड निवासी राजेश जैन के पुत्र प्रखर की मौत गंगा में डूबने से हो गयी. इस घटना के बाद गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना के बारे में बताया जाता है कि कार्मेल स्कूल का छात्र प्रखर जैन अपने परिवार के साथ मामा के घर भागलपुर गया हुआ था.
बताया जाता है कि सोमवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी. प्रखर का शव गिरिडीह पहुंचते ही यहां पर मातम पसर गया. घटना की खबर पाकर कई लोग श्री जैन के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










