अनियमित बिजली से लोगों में रोष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिरनी : तय समय के अनुसार बिरनी में बिजली आपूर्ति नहीं किये जाने से लोगों में रोष है. लोगों का कहना है कि बिजली कब आती है और कब चली जाती है, कहना मुश्किल है. बिजली की अनियमित आपूर्ति से काफी परेशानी हो रही है. बिजली की लचर व्यवस्था में सुधार को लेकर विधायक नागेंद्र […]
विज्ञापन
बिरनी : तय समय के अनुसार बिरनी में बिजली आपूर्ति नहीं किये जाने से लोगों में रोष है. लोगों का कहना है कि बिजली कब आती है और कब चली जाती है, कहना मुश्किल है. बिजली की अनियमित आपूर्ति से काफी परेशानी हो रही है.
बिजली की लचर व्यवस्था में सुधार को लेकर विधायक नागेंद्र महतो की पहल पर बिजली विभाग के प्रबंधक फागु बेसरा व एसी यूके सिंह ने बिरनी पावर सब स्टेशन का जायजा 26 मई को लिया था. अधिकारियों ने आश्वस्त किया था कि शिड्यूल के अनुसार बिजली मिलेगी, लेकिन स्थिति जस की तस है. अनियमित आपूर्ति से लोगों का जीना मुहाल है.
ग्रामीणों ने बताया कि शिड्यूल के अनुसार विद्युतापूर्ति नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा. इस संबंध में विभाग के एसडीओ ने बताया कि जिस तरह से डीवीसी से बिजली आपूर्ति होती है उसी तरह क्षेत्र में बिजली बहाल की जाती है. हालांकि नियमित विद्युतापूर्ति को लेकर पहल की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










