महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया जेल का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : महिलाओं की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा और इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भी लिखा जायेगा. यह कहना है राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी का. राज्य महिला आयोग की टीम ने सोमवार को गिरिडीह मंडल कारा, गिरिडीह महिला थाना और पुलिस लाइन में […]

विज्ञापन
गिरिडीह : महिलाओं की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा और इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भी लिखा जायेगा. यह कहना है राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी का. राज्य महिला आयोग की टीम ने सोमवार को गिरिडीह मंडल कारा, गिरिडीह महिला थाना और पुलिस लाइन में स्थित महिला बैरक का निरीक्षण किया.
पत्रकारों से बातचीत में श्रीमती माजी ने कहा कि गिरिडीह जेल में लेडी डॉक्टर की स्थायी रूप से नियुक्ति नहीं है, जिसके कारण महिला बंदियों को परेशानी होती है. नर्स व डॉक्टर कभी-कभी आते हैं.
साथ ही जेल में जिस पुराने भवन में महिला कैदी रहती हैं, उसकी हालत अत्यंत ही जजर्र है. जेल में महिलाओं के लिए नया बंदी गृह होना जरूरी है. इसके अलावे महिलाओं के साथ जो छोटे बच्चे जेल के अंदर हैं, उनकी पढ़ाई-लिखाई और जेल से बाहर घूमने की कोई व्यवस्था नहीं है.
इन मामलों से जेल के महानिरीक्षक और गिरिडीह के डीसी को अवगत कराया जायेगा और समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा. महिला थाना का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि यह काफी आश्चर्य की बात है कि महिला थाना बना तो दिया गया है, पर यहां के प्रभारी पुरुष हैं. ऐसे में महिलाएं खुलकर अपनी समस्या को थाने में रख नहीं पाती.
कहा कि पुराने और नये बैरक का उन्होंने निरीक्षण किया. महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि यहां की गंदगी के कारण रहना मुश्किल है. शौचालय खुला हुआ है. गंदगी के कारण ही महिला पुलिस कर्मी बीमार पड़ जाती हैं. नये बैरक में पानी की किल्लत है, जिस कारण यहां महिला पुलिस कर्मियों को शिफ्ट नहीं किया जा रहा है.
कहा कि इन समस्याओं के बाबत वे गृह विभाग को पत्र लिखेंगी और समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया जायेगा. आयोग की टीम में आयोग की सदस्य किरण कुमारी, शबनम प्रवीण के अलावे रानी कस्तूरी, चंद्रशेखर झा, अमित कुमार आदि भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola