डॉक्टर के बंद घर से चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के सिहोडीह में डॉ उमेश चौधरी बंद घर से एक लाख की संपत्ति चोरी हो गयी. डॉ उमेश चौधरी बुधवार की दोपहर को सपरिवार चकाई(बिहार) गये थे. गुरुवार की सुबह पड़ोसी सुशील शर्मा की सूचना पर डॉ चौधरी वापस लौटे. उन्होंने बताया कि बताया कि चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के सिहोडीह में डॉ उमेश चौधरी बंद घर से एक लाख की संपत्ति चोरी हो गयी. डॉ उमेश चौधरी बुधवार की दोपहर को सपरिवार चकाई(बिहार) गये थे. गुरुवार की सुबह पड़ोसी सुशील शर्मा की सूचना पर डॉ चौधरी वापस लौटे. उन्होंने बताया कि बताया कि चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर आये थे.
कमरे के अंदर रखी आलमारी को तोड़ कर सोने की पांच अंगूठी, 15 हजार रुपये नगद, एलसीडी और 15 साड़ी पर हाथ साफ किया है. डॉ चौधरी की सूचना पर एसआइ आरके सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










