सड़कों और थाना के भवन की स्थिति को देखा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह/मधुबन : जैन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में पारसनाथ डेवलपमेंट प्लान के तहत चल रहे विकास कार्य जायजा लेने बुधवार को डीसी उमा शंकर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों का कुनबा मधुबन पहुंचा. डीसी ने यहां संचालित कई योजनाओं को लेकर कई निर्देश अधिकारियों को दिये. वह सबसे पहले वंदना […]
विज्ञापन
गिरिडीह/मधुबन : जैन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में पारसनाथ डेवलपमेंट प्लान के तहत चल रहे विकास कार्य जायजा लेने बुधवार को डीसी उमा शंकर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों का कुनबा मधुबन पहुंचा.
डीसी ने यहां संचालित कई योजनाओं को लेकर कई निर्देश अधिकारियों को दिये. वह सबसे पहले वंदना पथ पहुंचे और यहां पर चल रहे काम को देखा. यहां से रिंग रोड पहुंचे और जानकारी ली. डीसी ने मधुबन के झारखंड भवन में बनाये जा रहे थाना के काम का भी जायजा लिया. धावाटांड़ में बननेवाले पुलिस पिकेट के स्थल का भी निरीक्षण किया.
ये थे मौजूद : डीसी के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पीरटांड़ के प्रभारी सीओ सह प्रशिक्षु आइएएस शशि रंजन, डीडीसी बिरेन्द्र भूषण, एएसपी कुणाल, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विक्रम प्रसाद सिंह, एसडीओ पवन कुमार मंडल, डीएसपी विजय आशीष कुजूर, बीडीओ विकास कुमार राय, पीरटांड़ थाना प्रभारी एनबी मिंज व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










