साहिल की तमन्ना है अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने की

Updated:
विज्ञापन

बगोदर : मैट्रिक की परीक्षा 2015 में जिले में बगोदर उच्च विद्यालय के बच्चों का दबदबा रहा. बगोदर उवि से परीक्षा देने वाले मो साहिल अंसारी ने 91.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. साथ ही स्कूल से परीक्षा देने वाले अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अच्छे लाकर स्कूल का नाम रोशन […]

विज्ञापन
बगोदर : मैट्रिक की परीक्षा 2015 में जिले में बगोदर उच्च विद्यालय के बच्चों का दबदबा रहा. बगोदर उवि से परीक्षा देने वाले मो साहिल अंसारी ने 91.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. साथ ही स्कूल से परीक्षा देने वाले अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अच्छे लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है. छात्रों की सफलता से विद्यालय प्रबंधन काफी उत्साहित है. बगोदर स्थित अरुण कुमार मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है.
बगोदर निवासी इसराइल अंसारी के पुत्र मो साहिल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अरुण कुमार मेमोरियल के प्राचार्य सतीश कुमार सिंह व अन्य शिक्षकों को दिया है. साहिल आगे की पढ़ाई रांची से करना चाहता है. क्रिकेट खेलना साहिल को अच्छा लगता है.
साहिल के इस प्रदर्शन से घरवालों के साथ-साथ आसपास के लोग भी काफी खुश है. साहिल के पिता इसराइल अंसारी ने बताया कि मेहनत का ही परिणाम है कि उसे जिला में प्रथम स्थान मिला है. साहिल उच्च शिक्षा ग्रहण कर अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहता है. साहिल को हिंदी में 83, अंगरेजी में 86, गणित में 100, साइंस में 96, एसएसटी में 96 अंक मिला है.
धरगुल्ली उवि के छात्राओं ने मारी बाजी
उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरगुल्ली की छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है़ स्कूल की समां परवीन ने 385 अंक, फहरीन शेख ने 384 अंक व नरगिस अहमदी ने 367 अंक प्राप्त किया है छात्राओं की सफलता को लेकर विद्यालय परिवार व शिक्षकों में हर्ष है़ शिक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, विजय कुमार, अजय कुमार, प्रधानाध्यापक किशोर कुमार प्रसाद ने इन छात्रों को बधाई़ साथ ही उनके उज्‍जवल भविष्य की कामना की़
विमल के घर में भी खुशी का माहौल
बगोदर निवासी सहदेव प्रसाद के पुत्र विमल चंद्र प्रसाद ने भी बेहतर अंक प्राप्त किया है. विमल को हिंदी में 79, अंगरेजी में 87, गणित में 99, साइंस में 92, एसएसटी में 89 अंक मिला है़ परीक्षा में प्रदर्शन करने से विमल के घर में खुशी का माहौल है़ लाल बाबू सिंह के पुत्र सूरज कुमार ने भी 88.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है. सूरज की सफलता से परिजन काफी खुश है.
उसने हिंदी में 77, अंगरेजी में 88, गणित में 96, एसएसटी में 89, साइंस में 94 अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बगोदर निवासी कौलेश्वर रविदास के पुत्र आकाश कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. उसने 88.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है. आकाश कुमार को हिंदी में 76, अंगरेजी में 86, गणित में 100, साइंस में 94, एसएसटी में 85 अंक मिला है़
बैंक अधिकारी बनना चाहता है विशेष कुमार
बिरनी. बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब निवासी बालेश्वर विश्वकर्मा का पुत्र विशेष कुमार ने कठिन परिस्थिति व मेहनत के बलबूते 2015 की मैट्रिक की परीक्षा में 403 प्राप्त किया है. उच्च शिक्षा प्राप्त कर वह बैंक अधिकारी बनना चाहता है. अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों को दिया.
विशेष कुमार ने प्लस टू उवि पलौजिया से परीक्षा दी थी. उन्होंने अंगरेजी में 70, हिंदी में 73, साइंस में 85, सोशल साइंस में 80, गणित में 95 अंक प्राप्त किया है़
किसान के बेटे ने किया नाम रोशन
बेंगाबाद : तेलोनारी पंचायत के परसन निवासी अजरुन प्रसाद वर्मा के पुत्र राजेश कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड का नाम गौरवान्वित किया है. राजेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा बड़े भाई दामोदर प्रसाद वर्मा को दिया है. राजेश की तमन्ना एक बेहतर इंजीनियर बनने की है. इधर हाई स्कूल बेंगाबाद के छात्र रवींद्र कुमार ने 418, नमन कुमार ने 404 और सचिन कुमार ने 400 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.
उदय कोचिंग के बच्चों ने भी किया बेहतर
राजधनवार. जानकी देवी आर्य कन्या उच्च विद्यालय में 80 प्रतिशत अंक के साथ मैट्रिक की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर धनवार की मनीषा ने विद्यालय का नाम रोशन किया है. मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय उदय कोचिंग सेंटर धनवार के उदय सिंह व अपने माता-पिता को दिया है.
+2 उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा देने वाले रंजीत ने 81.2 प्रतिशत व राजेश ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. दोनों ने भी उदय कोचिंग सेंटर से भी तैयारी की थी. कोचिंग से तैयारी करने वाले फारूख, आकाश, सोनू, टिंकू, आफताब, अरसद, अमन, अनुप्रिया, नेहा, काजल, निधि, श्रुति, कोमल, वैशाली आदि ने भी अच्छे अंक से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है.
पंकज ने किया माता-पिता का नाम रोशन
राजधनवार. धनवार के डोरंडा निवासी देव नारायण वर्णवाल व गीता देवी के पुत्र पंकज कुमार ने इंटर साइंस की परीक्षा में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व माता-पिता का नाम रोशन किया है. पंकज इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग का छात्र है. उसने 12वीं की परीक्षा में 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है.
वह इंजीनियर बनना चाहता है. अपनी इस सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता, भाई और कॉलेज के शिक्षकों को दिया. दुकान चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले देव नारायण वर्णवाल अपने पुत्र की इस सफलता से काफी खुश व उत्साहित हैं. पंकज की इस सफलता पर राकेश मिश्र, रामदेव सिंह, नित्यानंद पांडेय, मनोज राय, सुनील राय, प्रदीप सिन्हा आदि ने बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola