राज्य में बनेगा खेल विश्वविद्यालय : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

सरकारी घोषणा : सभी जिलों में खेल समन्वयक की होगी नियुक्ति गिरिडीह : राज्य के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है. सभी जिलों में खेल समन्वयक की नियुक्ति की जायेगी. मंत्री सोमवार को नया परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत कर […]

विज्ञापन
सरकारी घोषणा : सभी जिलों में खेल समन्वयक की होगी नियुक्ति
गिरिडीह : राज्य के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है. सभी जिलों में खेल समन्वयक की नियुक्ति की जायेगी. मंत्री सोमवार को नया परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
कहा कि सरकार खेल विश्वविद्यालय का गठन करेगी, इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है. राज्य में अंचलाधिकारी के रिक्त पदों पर को भी भरा जायेगा. प्रत्येक अंचल में अंचलाधिकारी पदस्थापित किये जायेंगे. सीओ की रिक्तियों के विरुद्ध शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
जल्द ही ऑनलाइन होगा राजस्व विभाग : राजस्व मंत्री ने कहा कि छह माह के अंदर राजस्व विभाग को ऑनलाइन कर दिया जायेगा. दाखिल-खारिज के मामले तेजी से निबटाये जायेंगे. इसके पूर्व राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी के नया परिसदन भवन पहुंचने पर स्थानीय विधायक निर्भय शहाबादी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मंत्री ने गिरिडीह अंचलाधिकारी को पचंबा की एक जमीन की रसीद नहीं काटने पर चेतावनी भी दी.
ये थे मौजूद : मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र बर्मन, अनुसूचित जाति मोरचा के जिलाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, प्रदीप शर्मा, संजय सिंह, राजू पोद्दार आदि मौजूद थे.
राजस्व मंत्री ने किया छह बच्चों का नामांकन : राजस्व मंत्री अमर बाउरी अजीडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे और वहां पांच बच्चों का नामांकन किया.
इनमें प्रमुख रूप से कक्षा पांच में सोनम कुमारी, कक्षा सात में राजकुमार राय, कक्षा एक में अंकिता कुमारी, संजना कुमारी व कृष्णा कुमारी शामिल हैं. इस दौरान अजीडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यालय स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया और शिक्षा अधिकार अधिनियम की जानकारी लोगों को दी गयी. इसके बाद राजस्व मंत्री पचंबा स्थित शारदा कन्या मवि पहुंचे और वहां कक्षा एक में शिवानी कुमारी नामक छात्र का नामांकन किया. मौके पर प्रधानाध्यापक जयवंती किस्कू, शिक्षक अशोक कुमार मिश्र भी मौजूद थे.
मंत्री ने किया स्टेडियम का निरीक्षण
गिरिडीह : भू-राजस्व मंत्री सह खेल व युवा विभाग के मंत्री अमर बाउरी ने सोमवार को गिरिडीह स्टेडियम का निरीक्षण किया. मौके पर विधायक निर्भय कुमार शहाबादी, भाजपा जिलाध्यक्ष सह जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सचिव राजेंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक, नगर अध्यक्ष संजीत सिंह भी मौजूद थे. मंत्री ने स्टेडियम के निर्माण से लेकर अब तक की स्थिति पर जानकारी हासिल की. विधायक श्री शहाबादी एवं जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने मंत्री श्री से स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग की.
मंत्री ने स्टेडियम का जीर्णोद्धार करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार सजग है. खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए आधारभूत संरचना को विकसित किया जा रहा है. उन्होंने जल्द डीपीआर तैयार करवाने का भी आश्वासन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola